Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की इमोशनल बॉन्डिंग ने जीता दिल, Matrubhumi का नया गाना ‘मैं हूं’ रिलीज

Mathrubhumi Song Main Hoon Release: मातृभूमि का नया इमोशनल गाना ‘मैं हूं’ रिलीज हो गया है। सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की भावुक बॉन्डिंग से सजा यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: May 28, 2026 | 01:08 PM

मातृभूमि का नया इमोशनल गाना मैं हूं रिलीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Salman Khan Chitrangada Singh Film Mathrubhumi Song: सलमान खान की वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘मैं हूं’ गुरुवार को रिलीज कर दिया गया। रिलीज होते ही यह इमोशनल ट्रैक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है। गाने में देशभक्ति, प्यार और जुदाई की भावनाओं को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। सलमान खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने की झलक शेयर करते हुए लिखा, “गाना ‘मैं हूं’।” इसके बाद फैंस लगातार इस गाने की तारीफ कर रहे हैं।

इस गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की इमोशनल बॉन्डिंग को ब्लैक एंड व्हाइट फ्रेम में दिखाया गया है। गाने में दोनों के बीच प्यार, बिछड़ने का दर्द और भावनात्मक जुड़ाव साफ नजर आता है। हालांकि यह कोई टिपिकल रोमांटिक सॉन्ग नहीं है, लेकिन इसकी भावुक कहानी दर्शकों को गहराई से जोड़ने में सफल हो रही है। खासतौर पर चित्रांगदा सिंह के एक्सप्रेशंस और सलमान का शांत अंदाज गाने को और ज्यादा असरदार बनाते हैं।

गलवान संघर्ष पर आधारित है फिल्म

‘मातृभूमि’ साल 2020 में गलवान घाटी में हुए भारत-चीन संघर्ष पर आधारित एक ऐतिहासिक वॉर ड्रामा फिल्म है। फिल्म में सलमान खान कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जो 16 बिहार रेजिमेंट का नेतृत्व करते हुए लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर हालात संभालते नजर आएंगे। फिल्म में चित्रांगदा मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया और कई अन्य कलाकार भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार कब्जा, सातवें दिन भी मोहनलाल की फिल्म ने की धुआंधार कमाई

अभिनय से राजनीति तक हर क्षेत्र में चमके N T Rama Rao, मुख्यमंत्री बनकर भी जीता लोगों का दिल

थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म

Rashami Desai ने बॉडी शेमिंग पर की बात, महिला का बढ़ाया हौसला, बोलीं- लोग क्या कहेंगे सोचकर मत रुकिए

ये भी पढ़ें- Drishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर शानदार कब्जा, सातवें दिन भी मोहनलाल की फिल्म ने की धुआंधार कमाई

फिल्म की रिलीज में हुई देरी

इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है। पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया। फिल्म को पहले 17 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन रक्षा मंत्रालय और सेंसर बोर्ड की कुछ आपत्तियों के चलते इसमें कुछ बदलाव और रीशूट किए गए। अब खबर है कि यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। फिल्म का नया गाना ‘मैं हूं’ रिलीज होने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

Salman khan chitrangada singh film mathrubhumi song main hoon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 01:08 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.