सलमान खान ने शिवसेना नेता शाइना एनसी की बेटी की सगाई में की शिरकत, मेहमानों से गले मिलते दिखे भाईजान

Salman Khan Video: सलमान खान शिवसेना नेता शाइना एनसी की बेटी शनाया मुनोत और भाविक मर्चेंट की सगाई में शामिल हुए। समारोह में भाईजान मेहमानों से गले मिलते और तस्वीरें खिंचवाते नजर आए।
Salman Khan At Shanaya Munot Engagement
सलमान खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सलमान खान शिवसेना नेता शाइना एनसी की बेटी शनाया मुनोत और भाविक मर्चेंट की सगाई में शामिल हुए।

  • समारोह में सलमान मेहमानों से मिलते और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते नजर आए।

  • शाइना एनसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर सलमान खान का शुक्रिया अदा किया।

Salman Khan At Shanaya Munot Engagement: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार अभिनेता शिवसेना नेता शाइना एनसी की बेटी शनाया मुनोत और भाविक मर्चेंट की सगाई समारोह में शामिल हुए। इस खास मौके पर बॉलीवुड और राजनीति की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। वहीं, सलमान खान का समारोह में मेहमानों से मिलने और उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शनाया मुनोत और भाविक मर्चेंट की सगाई में सलमान खान ने अपनी मौजूदगी से सभी का ध्यान खींचा। सामने आए वीडियो में अभिनेता समारोह में मौजूद मेहमानों से मुलाकात करते और उनसे गले मिलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वहां लोगों के साथ ग्रुप तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस दौरान सलमान नीले रंग की शर्ट और जींस में दिखाई दिए। उनके हाथ में घड़ी और आइकॉनिक ब्रेसलेट भी नजर आया।

शाइना एनसी ने सलमान खान का जताया आभार

शाइना एनसी ने सोशल मीडिया पर समारोह की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। उन्होंने सलमान खान का आभार जताते हुए लिखा कि परिवार की तरह साथ रहने और शनाया-भाविक को आशीर्वाद देने के लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद। शाइना की इस पोस्ट के सामने आने के बाद सलमान के वीडियो पर फैंस की नजरें टिक गईं। अभिनेता की मौजूदगी ने इस पारिवारिक समारोह को खास बना दिया।

Salman Khan At Shanaya Munot Engagement
लाल किले की रामलीला में जगदंबे रानी पर झूमे टेरेंस लुईस, CM रेखा गुप्ता के साथ किया स्टेज शेयर

एकनाथ शिंदे और राज ठाकरे भी पहुंचे

शनाया मुनोत और भाविक मर्चेंट की सगाई में सिर्फ फिल्मी सितारे ही नहीं, बल्कि राजनीति की दुनिया के दिग्गज भी शामिल हुए। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने भी समारोह में शिरकत की और जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

कॉफी विद करण 9 में नजर आए सलमान खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान हाल ही में करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण 9' में दिखाई दिए। इस सीजन के पहले मेहमान बने सलमान ने अपनी निजी जिंदगी और करियर से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। यह एपिसोड 14 अक्टूबर को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ। अब फैंस को सलमान की आगामी फिल्मों का इंतजार है। उनकी फिल्म 'मातृभूमि' इसी साल रिलीज होने वाली है, हालांकि इसकी तारीख घोषित नहीं हुई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com