Salman Khan Death Threat: सलमान खान की गाड़ी को बम से उड़ा देंगे! बॉलीवुड के सिकंदर को फिर मिली धमकी

Salman Khan Death Threat: सलमान खान की गाड़ी को बम से उड़ा देंगे, इस तरह की धमकी सलमान खान को फिर से मिली है।
Salman Khan again receives Death Threat Man WhatsApp Call Worli Police registered case
Published on
Updated on

Salman Khan Death Threat: सलमान खान की गाड़ी को बम से उड़ा देंगे, इस तरह की धमकी सलमान खान को फिर से मिली है। सलमान खान को इससे पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। ऐसे में पुलिस इस धमकी को काफी गंभीरता से ले रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वर्ली पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात शख्स की तरफ से फोन करके यह धमकी दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी के बाद एक बार फिर मुंबई पुलिस अलर्ट हो गई है। फिलहाल पुलिस अधिकारी धमकी की प्रमाणिकता की जांच कर रहे हैं, इस मामले में अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि धमकी बिश्नोई गैंग की तरफ से आई है या फिर इसके पीछे कोई और है।

सलमान खान को जान से मारने की मिली धमकियां

सलमान खान को जान से मारने की धमकी पहली बार नहीं मिली है इससे पहले भी उन्हें कई बार धमकियां मिल चुकी है। साल 2022 में उनके घर के पास एक बेंच पर धमकी भरा एक पत्र मिला था जिसमें कथित तौर पर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। साल 2023 में गोल्डी बराड ने धमकी भरा ईमेल भेजा था, जिसमें यह जानकारी थी कि वह सलमान खान को जान से मार देगा। साल 2024 में कुछ अज्ञात लोगों ने सलमान खान के पनवेल फार्म हाउस पर घुसने की कोशिश की थी। साल 2024 में सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग इसके बाद उनके हत्या की धमकी दी गई और 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। 30 अक्टूबर 2024 को भी एक अज्ञात तक में सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी और दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी।

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि काला हिरण शिकार मामले के बाद से उन्हें लगातार ऐसी धमकियां मिल रही है। फिलहाल सलमान खान की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। घर पर हुई फायरिंग के बाद उनके घर की बालकनी को बुलेट प्रूफ बना दिया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com