मां कामाख्या के दर्शन करने पहुंचे सलीम मर्चेंट, तस्वीरें वायरल होने पर तेजी से हो रहे ट्रोल

Salim Merchant हाल ही में असम के कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कामाख्या देवी मंदिर की तस्वीरें साझा कीं, जिसके बाद यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
Salim Merchant Kamakhya Devi Temple Visit
सलीम मर्चेंट कामाख्या देवी मंदिर(Instagram)
Published on
Updated on

Salim Merchant Kamakhya Devi Temple Visit: ए खुदा मुझको बता जैसे खूबसूरत गाने को कंपोज करने वाले म्यूजिक कंपोजर और सिंगर सलीम मर्चेंट इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए है। हाल ही में उनकी एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर एक नई जंग छेड़ दी है।

दरअसल, हाल ही में सिंगर सलीम मर्चेंट असम के गुवाहाटी में स्थित मां कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचे थे। अपने इस शक्तिपीठ दर्शन की कुछ झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर भी साझा की। ऐसा करने के बाद से लगातार सलीम मर्चेंट इंटरनेट पर ट्रोलिंग का शिकार बने हुए है।

कामाख्या मंदिर की फोटो की शेयर

सलीम मर्चेंट ने इंस्टाग्राम पर मंदिर की कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वे अपने दोस्त के साथ हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे है। तस्वीरों में सलीम सफेद टी-शर्ट और काले रंग की पैंट में दिखे, उनके गले में माला और कंधे पर लाल गमछा है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए, सलीम ने हिंदी में लिखा कि शक्ति के चरणों में, ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कामाख्या नमः।

सोशल मीडिया पर मिल रहा मिला-जुला रिएक्शन

सलीम मर्चेंट के पोस्ट शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने के लिए, जहां कुछ यूजर्स उनकी सराहना कर रहे हैं तो कुछ सिंगर की आलोचना कर रहे हैं। एक तरफ सलीम का अन्य धर्म के प्रति सम्मानजनक रवैया सराहा जा रहा है तो वहीं कुछ कमेंट्स में इस बात का भी जिक्र है कि सलीम की धार्मिक पहचान उन्हें ये सब करने की इजाजत नहीं देती है।

Salim Merchant Kamakhya Devi Temple Visit
दमानी परिवार के सामने कबीर और मायरा की लवस्टोरी का हुआ भंडाफोड़, अभिरा और अरमान के रिश्ते में आयी दरार

पहले भी आलोचना झेल चुका है सिंगर

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी शख्सियत को इस तरह की आलोचना झेलनी पड़ रही है। गायक सलीम मर्चेंट हिंदू देवी-देवताओं में काफी विश्वास रखते हैं और पूजा-पाठ भी करते रहते हैं। गायक पहले भी बता चुके हैं कि वे भगवान शिव में विश्वास रखते हैं और हर सोमवार पूजा भी करते हैं। साथ ही, शुक्रवार को जुम्मे की नमाज भी पढ़ते हैं। उन्होंने कहा था कि वह दोनों धर्मों का सम्मान करते हैं और भगवान और संगीत से उनका जो जुड़ाव है, उसे शब्दों में बताना मुश्किल है।

सलीम सुलेमान की फेमस जोड़ी

संगीतकार और गायक सलीम मर्चेंट अपने छोटे भाई सुलेमान मर्चेंट के साथ मिलकर लोकप्रिय जोड़ी सलीम-सुलेमान के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा की 40 से अधिक फिल्मों में यादगार संगीत और बैकग्राउंड स्कोर दिया है। उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में चक दे! इंडिया, फैशन, बैंड बाजा बारात, रब ने बना दी जोड़ी और कुर्बान शामिल हैं।उन्होंने फीफा विश्व कप जैसे वैश्विक मंचों और आयोजनों में भी प्रस्तुतियां दी हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com