मुस्लिम होने के बावजूद सलीम खान क्यों मानते हैं ज्योतिष को विज्ञान, जानें वो 4 भविष्यवाणियां जो हुईं थी सच

Salim Khan Birthday: मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखने के बाद भी दिग्गज लेखक सलीम खान ज्योतिष को एक विज्ञान मानते हैं। उनकी जन्मकुंडली में लिखी 4 बड़ी भविष्यवाणियां रियल लाइफ में सच साबित हुई हैं।
Salim Khan Birthday
सलीम खान और सलमान खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुस्लिम परिवार से होने बाद भी सलीम खान ज्योतिष को एक विज्ञान मानते हैं।

  • सलीम खान को पिता के एक्सीडेंट के बाद कुंडली पर बढ़ा भरोसा।

  • ज्योतिषी ने पहले ही बता दी थी सलीम खान की दो शादियों की बात।

  • सलीम खान के 5 बच्चों और फिल्मी करियर को लेकर भी हुई थी भविष्यवाणी।

Salim Khan Biography: बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान हमेशा से अपनी बेबाक सोच और लेखन के लिए जाने जाते हैं। आम तौर पर यह माना जाता है कि इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग जन्मकुंडली और ज्योतिष जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखते हैं। लेकिन सलीम खान इस मामले में बिल्कुल अलग हैं।

सलीम खान न केवल ज्योतिष में गहरा विश्वास रखते हैं, बल्कि इसे एक सटीक विज्ञान भी मानते हैं। सलीम खान ने एक समय अपने बेटे अरबाज खान के चैट शो 'द इन्विंसिबल्स' में बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया था कि आखिर कैसे एक तर्क करने वाले इंसान होने के बाद भी उनका भरोसा किस्मत और कुंडली के गणित पर पक्का हो गया।

पिता के साथ हुए हादसे ने बदला नजरिया

लेखक सलीम खान ने बताया कि वे किसी भी बात पर आंख बंद करके यकीन करने वालों में से नहीं हैं। उनकी लाइफ में कुछ ऐसी घटनाएं घटीं, जिन्होंने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि बिना किसी आधार के इतनी सटीक भविष्यवाणी कैसे मुमकिन है। इसकी शुरुआत उनके पिता के साथ हुए एक रोड एक्सीडेंट से हुई थी।

सलीम खान के पिता को कुंडली बनवाने का शौक था। एक बार उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया और उनके कंधे की हड्डी टूट गई। इस एक्सीडेंट के 3-4 दिन बाद पिता को याद आया कि उनकी कुंडली में किसी एक्सीडेंट का जिक्र था। जब ज्योतिषी को बुलाकर कुंडली पढ़वाई गई, तो उसमें साफ लिखा था कि उस उम्र और साल में उनके दाहिने हाथ या पैर की हड्डी टूटने का योग है।

Salim Khan Birthday
सलमा खान, सलीम खान और हेलेन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

जब 2 शादियों की बात सुनकर हैरान हो गए थे लेखक

पिता के साथ हुई इस घटना ने सलीम खान के मन पर गहरा असर छोड़ा और यहीं से उनकी दिलचस्पी ज्योतिष में बढ़ने लगी। धीरे-धीरे उन्होंने खुद भी इस ज्योतिष की बारीकियों को समझना शुरू किया और अपनी कुंडली दिखाई। उस समय ज्योतिषी ने उन्हें बताया कि उनके जीवन में 2 शादियां लिखी हैं।

यह सुनकर सलीम खान को बिल्कुल भी भरोसा नहीं हुआ। उन्होंने मजाक-मजाक में कहा कि वे तो अभी 1 भी शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं, ऐसे में 2 शादियां भला कैसे हो सकती हैं। लेकिन ज्योतिषी अपनी गणना पर टिके रहे और समय के साथ यह बात भी पूरी तरह सच सच हो गई।

Salim Khan Birthday
सलीम खान का परिवार(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

4 बच्चों के बाद भी 5वीं संतान की बात भी हुई सच

सलीम खान की लाइफ से जुड़ी तीसरी चौंकाने वाली भविष्यवाणी उनके बच्चों को लेकर थी। कुंडली देखने वाले ने उनसे कहा था कि उनके कुल 5 बच्चे होंगे। एक दौर ऐसा आया जब सलीम खान के 4 बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान, अलवीरा खान अग्निहोत्रीहो चुके थे और परिवार पूरा लग रहा था।

उस समय उन्हें लगा कि शायद ज्योतिषी का यह अंदाजा गलत साबित हो जाएगा। लेकिन किस्मत ने कुछ ऐसा खेल रचा कि परिस्थितियां बदलती गईं और अर्पिता खान को गोद लेने के बाद उनके 5 बच्चे हो गए। इस घटना ने सलीम के मन में बचे-खुचे संदेह को भी पूरी तरह से खत्म कर दिया।

Salim Khan Birthday
Kusha Kaplia Ex Husband: तलाक के 3 साल बाद झलका कुशा कपालिया के एक्स हसबैंड का दर्द, खुद को बता रहे हैं लूजर

बड़े स्टार के काम मांगने आने की बात भी निकली सही

करियर के शुरुआती दिनों में जब सलीम खान सिर्फ एक लेखक के तौर पर अपनी पहचान बना रहे थे, तब उनसे कहा गया था कि एक दिन बड़े-बड़े कलाकार उनके पास काम मांगने आएंगे। उस समय सलीम खान को यह बात हैरानी वाली लगी थी, क्योंकि वे न तो कोई फिल्म मेकर थे और न ही डायरेक्टर।

एक साधारण लेखक के पास भला बड़े स्टार्स काम मांगने क्यों आएंगे। लेकिन वक्त ने करवट ली और वे बॉलीवुड के सबसे सफल लेखकों में शुमार हुए। वह दौर भी आया जब इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार उनके पास आकर यह गुजारिश करते थे कि वे उनके लिए भी कोई दमदार कहानी