‘हरि हर वीरमल्लु’ को ‘सैयारा’ ने दिखाया आईना, हिंदी दर्शकों ने किया नजरअंदाज
Hari Hara Veera Mallu vs Saiyaara: ‘हरि हर वीरमल्लु’ ने साउथ में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन हिंदी क्षेत्र में ‘सैयारा’ के कारण फीकी पड़ गई। 250 करोड़ की इस फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ की ओपनिंग ली।
- Written By: सोनाली झा
हरि हर वीरमल्लु को सैयारा ने दिखाया आईना
Hari Hara Veera Mallu Collection: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की ऐतिहासिक फिल्म ‘हरि हर वीरमल्लु’ 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती ओपनिंग से उम्मीदें काफी बढ़ गईं। फिल्म में बॉबी देओल का अहम रोल था, जो फिल्म ‘एनिमल’ के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, हिंदी बेल्ट में फिल्म को जिस लोकप्रियता का फायदा मिलना चाहिए था, वो ‘सैयारा’ के चलते पूरी तरह गायब हो गया।
अहान पांडे और अनीत पड्डा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ अभी भी हिंदी दर्शकों के बीच अपना जलवा बनाए हुए है। जहां ‘सैयारा’ हर दिन लगभग 20 करोड़ की कमाई कर रही है, वहीं ‘हरि हर वीरमल्लु’ का हिंदी वर्जन बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करता नजर आ रहा है। सिनेमाघरों में रिलीज के एक दिन पहले ही फिल्म ने पेड प्रिव्यू से 12.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी।
हरि हर वीरमल्लु की कमाई
पहले दिन कुल 34.75 करोड़ की शानदार ओपनिंग के बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि वीकेंड पर कमाई और बढ़ेगी। लेकिन दूसरे दिन फिल्म की कमाई गिरकर 8 करोड़ रह गई, और तीसरे दिन शाम 6:15 बजे तक फिल्म सिर्फ 4.86 करोड़ ही कमा पाई। फिल्म का कुल बिजनेस अभी तक 60.36 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, लेकिन यह आंकड़े फाइनल नहीं हैं। दूसरी ओर, हिंदी वर्जन में पहले दिन सिर्फ 1 लाख रुपये और दूसरे दिन 18 लाख रुपये की ही कमाई दर्ज की गई, जिससे साफ है कि बॉबी देओल का नाम यहां दर्शकों को खींच नहीं पाया।
सम्बंधित ख़बरें
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
Shekhar Suman Memories: शेखर सुमन ने याद किए करियर के खास पल, फूलन देवी और बाल ठाकरे से जुड़ी बातें की शेयर
हरि हर वीरमल्लु का बजट
250 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसे कृष जगरलामुदी और ए एम ज्योति कृष्णा ने निर्देशित किया है। इसमें पवन कल्याण के साथ निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी, सत्यराज और बॉबी देओल ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। ‘हरि हर वीरमल्लु’ अब भी साउथ इंडिया में बेहतर कर रही है, लेकिन हिंदी क्षेत्र में ‘सैयारा’ जैसी फिल्मों की टक्कर ने इसके विस्तार को सीमित कर दिया है।
ये भी पढ़ें- ‘बॉर्डर 2’ में दिलजीत दोसांझ के काम को लेकर वरुण धवन ने दिया बड़ा अपडेट
सैयारा की बजट
60 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह ‘सैयारा’ न सिर्फ अपना बजट रिकवर कर चुकी है, बल्कि सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो चुकी है। वर्ल्डवाइड भी फिल्म ने अच्छी कमाई की है, जिससे यह यशराज बैनर के लिए एक और बड़ी सफलता बन गई है। मोहित सूरी की फिल्म सैयारा 2025 की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।
