- Hindi News »
- Entertainment »
- Saira Banu Came Out In Support Of Ar Rahman Told The Real Reason For Divorce
अफेयर की अफवाह पर एआर रहमान के सपोर्ट में उतरी सायरा बानो, बताई तलाक की असली वजह
एआर रहमान के साथ तलाक के ऐलान के बाद सायरा बानो ने अब एक वॉइस नोट शेयर किया है, जिसके जरिए वह पति पर लग रहे झूठे आरोप और अफवाहों को बंद करने की रिक्वेस्ट करते हुए नजर आई हैं।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: ऑस्कर विजेता एआर रहमान और सायरा बानो का तलाक जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में रहा। एआर रहमान और सायरा बानो के तलाक के ठीक बाद मोहिनी डे ने भी तलाक की घोषणा की, तो मोहिनी और एआर रहमान के अफेयर को लेकर अफवाह तेजी से फैलने लगी। हालांकि रहमान ने खुद इस तरह की अफवाह फैलाने वालों को लीगल नोटिस जारी करके आपत्तिजनक कंटेंट डिलीट करने की बात कही है, लेकिन इसी बीच अब सायरा बानो भी एआर रहमान के सपोर्ट में उतर आई हैं। उन्होंने बताया है कि उन्होंने मेडिकल रीजन की वजह से एआर रहमान से ब्रेक लिया है। उन्होंने वॉइस नोट में यह भी कहा कि मैं युट्यूबर्स और तमिल मीडिया से रिक्वेस्ट करुंगी कि वह उनके खिलाफ कुछ भी बुरा ना कहें।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में उन्होंने एआर रहमान का सपोर्ट किया है और मीडिया में चल रही उनको लेकर अफवाहों पर रिएक्ट किया है। अफवाह फैलाने वाले लोगों से अपील की है कि वह इस तरह की खबरें ना चलाएं।
ये भी पढ़ें- 23 दिनों बाद भी बजट से कोसों दूर हैं सिंघम अगेन, वीकेंड पर भूल भुलैया 3 ने…
सम्बंधित ख़बरें
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
Diljit Dosanjh और एआर रहमान का म्यूजिक धमाका, ‘क्या कमाल है’ से फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में तक बिखेरेंगे जादू
फिल्म में सिर्फ ऐतिहासिक कहानी है, बांटने वाली नहीं…AR रहमान के आरोपों पर ‘छावा’ के मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
फैयाज डागर और एआर रहमान के बीच संगीत विवाद में टली सुनवाई, कॉपीराइट और ताल के इस्तेमाल से जुड़ा है मामला
एआर रहमान और सायरा बानो के तलाक ने उनके फैंस को हैरानी में डाल दिया था। लेकिन फैंस की हैरानी तब और बढ़ गई जब एआर रहमान की बैंड मेंबर रही मोहिनी डे ने भी अपने पति के साथ सेपरेशन का ऐलान किया। सोशल मीडिया पर और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों के अफेयर की चर्चा होने लगी। गॉसिप का बाजार गर्म हो गया। इसके बाद रहमान के परिवार की तरफ से अपील की गई कि वह इस मुश्किल घड़ी में परिवार का साथ दें और अफवाह ना फैलाएं।
एआर रहमान के परिवार की तरफ से की गई अपील के बावजूद सोशल मीडिया और कुछ मीडिया ने अफेयर की खबर को चलाना जारी रखा, जिसके बाद ए आर रहमान ने खुद मीडिया हाउसों को लीगल नोटिस भेजा है और आपत्तिजनक कंटेंट को डिलीट करने की मांग की है।
अब सायरा बानो का वॉइस मैसेज सामने आया है। जिसमें वह अपने पूर्व पति के समर्थन में नजर आ रही हैं और उन्होंने झूठी अफवाह फैलाने वालों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की गलत खबर ना चलाएं, बयान में अपने हेल्थ संबंधी समस्याओं की बात की है और बताया कि इस वजह से उन्हें चेन्नई छोड़ना पड़ा। चेन्नई रहते हुए वह अपना इलाज नहीं करवा सकती थी, जिस वजह से उन्होंने एआर रहमान से ब्रेक लिया है।
Saira banu came out in support of ar rahman told the real reason for divorce
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अभी और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल, तेल संकट के बीच BPCL ने दिए संकेत; आम आदमी को फिर लगेगा महंगाई का झटका!
May 24, 2026 | 09:20 PMIPL 2026: मुंबई इंडियंस को हराकर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में, पंजाब और KKR का टूटा सपना, देखें पूरा शेड्यूल
May 24, 2026 | 09:12 PMबकरियों से भरा ट्रक पलटा, मदद की जगह बकरियां उठाकर ले जाने लगे लोग; वीडियो पर भड़के यूजर्स
May 24, 2026 | 09:09 PMभारत की मेहमाननवाजी से प्रभावित हुई विदेशी महिला, बोलीं- यहां लोगों का अपनापन दिल छू जाता है
May 24, 2026 | 08:57 PM50 KM की रफ्तार से आ रही आफत…दिल्ली-एनसीआर की ओर तेजी से बढ़ रहा रेतीला तूफान, अगले तीन घंटे हैं भारी!
May 24, 2026 | 08:54 PMशकुंतला रेलवे ब्रॉडगेज प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, डीपीआर रेलवे बोर्ड को सौंपा गया
May 24, 2026 | 08:48 PMNEET री-एग्जाम छात्रों को बड़ी राहत, हरियाणा सरकार देगी फ्री बस यात्रा सुविधा
May 24, 2026 | 08:46 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














