करीना कपूर के एक्स बॉयफ्रैंड और पति की दिखी खास बॉन्डिंग, सैफ अली खान ने शाहिद कपूर को लगाया गले, वीडियो वायरल

Shahid Kapoor Saif Ali Khan Hug: शाहिद कपूर और सैफ अली खान की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे करीना कपूर से जुड़े पुराने किस्सों की चर्चा फिर शुरू हो गई।
Saif Ali Khan Shahid Kapoor Viral Video
शाहिद कपूर और सैफ अली खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सैफ अली खान और शाहिद कपूर का गले मिलते हुए वीडियो वायरल।

  • करीना कपूर के एक्स प्रेमी और पति सैफ अली खान की मुलाकात सोशल मीडिया पर वायरल।

  • दोनों एक्टर 2017 की फिल्म रंगून में साथ काम कर चुके हैं।

Saif Ali Khan Shahid Kapoor Viral Video: शाहिद कपूर और सैफ अली खान की अचानक हुई इस मुलाकात ने दर्शकों को हिंदी सिनेमा के उन पुराने किस्सों की याद दिला दी, जो कभी सुर्खियों में रहे थे।

वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहिद कपूर और सैफ अली खान बेहद सहज अंदाज में एक-दूसरे से गले लगाते दिख रहे हैं। दोनों के बीच की मुस्कुराहट और दोस्ताना बातचीत देखकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

जब शूटिंग के दौरान बदल गए थे रास्ते

इस मुलाकात के साथ ही लोगों को करीना कपूर का जिक्र भी करना लाज्मी है। एक समय ऐसा था जब शाहिद कपूर और करीना कपूर के बीच गहरा रिश्ता था और दोनों लंबे समय तक साथ रहे। साल 2007 में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। दिलचस्प बात यह रही कि वे दोनों अलग उस दौर में हुआ जब दोनों अपनी फेमस फिल्म जब वी मेट की शूटिंग में बिजी थे।

वायरल क्लिप में कैद दिखा स्टार्स का नया अंदाज

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में दोनों स्टार के पहनावे और बर्ताव पर भी लोगों का ध्यान गया है। शाहिद कपूर नीले रंग की स्लीवलेस टी-शर्ट, उससे मेल खाती पैंट और सनग्लासेस में नजर आए। वहीं सैफ अली खान सफेद शर्ट और हल्के रंग की जींस पहने दिखे। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर वेलकम किया और थोड़ी देर हंसते-मुस्कुराते हुए हालचाल पूछा।

वक्त के साथ रिश्तों की तस्वीर भी बदलती नजर आई है। ब्रेकअप के बाद भी शाहिद कपूर और करीना कपूर कई फिल्मी मौकों पर एक-दूसरे के सामने आ चुके हैं और अब उनके बीच पहले जैसी दूरी या विवाद नहीं दिखता। इससे पहले भी एक आईफा कार्यक्रम में दोनों के गले मिलने का वीडियो चर्चा में रहा था। पिछले साल जयपुर में हुए आईफा अवॉर्ड के दौरान भी दोनों को एक ही स्टेज पर देखा गया था।

Saif Ali Khan Shahid Kapoor Viral Video
एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की धाक, विजय सेतुपति को मिली प्रेजेंटर की जिम्मेदारी, जानें क्या है खास

आज दोनों स्टार अपनी-अपनी निजी जिंदगी में बिजी हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान के दो बेटे तैमूर और जेह हैं, जबकि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के दो बच्चे मीशा और जैन हैं। हाल ही में मीरा राजपूत करीना कपूर के चैट शो व्हाट वीमेन वांट में पहुंची थीं।

वहां दोनों ने फैमिली और रिश्तों से जुड़ी बातों पर खुलकर बात की। बातचीत में मीरा ने अपने और शाहिद के तीसरे बच्चे को लेकर चल रही अटकलों का जिक्र किया। इस पर करीना कपूर ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि हो भी सकता है, जिस पर मीरा ने साफ किया कि ऐसा कुछ नहीं है और उनका परिवार पूरा हो चुका है।