

Highlights
54वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में भारत को 2 नॉमिनेशन मिले।
विजय सेतुपति अवॉर्ड सेरेमनी में अवॉर्ड प्रेजेंटर के रूप में शामिल हुए।
वीर दास के शो Full Volume और Real Kashmir FC को नॉमिनेशन मिला।
भारत में समारोह देखने का समय 24 नवंबर सुबह 3:30 बजे था।
Vijay Sethupathi Emmy Presenter 2026: विजय सेतुपति को 54वें इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स के मंच पर लाने में प्रोड्यूसर कविता गुप्ता की मुख्य भूमिका रही है। कविता इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज की बोर्ड मेंबर भी हैं और उन्होंने 2024 में वीर दास को इंटरनेशनल एमी होस्ट करने में भी सहायता की थी।
समारोह में विजय सेतुपति ब्लैक आउटफिट में नजर आए, जिस पर कंधे और बाईं ओर कमर के नीचे सुनहरी कढ़ाई थी। हल्की दाढ़ी और संवारे हुए बालों के साथ उनका यह अंदाज सुर्खियों का विषय बना।
इस साल भारत से दो दावेदार मैदान में उतरे हैं। कॉमेडी श्रेणी में वीर दास को उनके शो वीर दास: फुल वॉल्यूम के लिए नॉमिनेट किया गया है। इससे पहले 2021 में फॉर इंडिया और 2023 में लैंडिंग के लिए भी उन्हें नामांकन मिल चुका है, हालांकि इस बार बेस्ट कॉमेडी का अवॉर्ड अर्जेंटीना के शो डिवीजन पलेर्मो सीजन 2 के खाते में गया।
दूसरा भारतीय नॉमिनेशन ड्रामा सीरीज श्रेणी में रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब को मिला है, जिसमें मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब अहम किरदार में हैं।
इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2026 का आयोजन 23 नवंबर को तय है, लेकिन समय के गैप के कारण भारतीय दर्शक इसे 24 नवंबर को सुबह 3:30 बजे से देख सकेंगे। फिलहाल आयोजकों ने यह साफ नहीं किया है कि समारोह का टेलीकास्ट भारत में किसी टीवी चैनल या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर होगा या नहीं।
हाल के सालों में भारतीय रचनाकारों ने इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में अपनी मजबूत छाप छोड़ी है। साल 2020 में दिल्ली क्राइम ने यह अवॉर्ड जीता था। इसके बाद 2023 में वीर दास ने लैंडिंग के लिए अवॉर्ड अपने नाम किया और उसी साल प्रोड्यूसर एकता कपूर इंटरनेशनल एमी डायरेक्टोरेट अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय महिला फिल्ममेकर बनीं। उनसे पहले 2011 में सुभाष चंद्रा को यह सम्मान मिल चुका है।