बेखुदी से हुए बाहर, दिल चाहता है से चमके और ओमकारा में मचा दिया तहलका, जानें सैफ अली खान की कहानी

Saif Ali Khan Career: सैफ अली खान को करियर की शुरुआत में ही बेखुदी से बाहर कर दिया गया था। बाद में दिल चाहता है ने उन्हें पहचान दिलाई और ओमकारा के लंगड़ा त्यागी ने उनकी चॉकलेट बॉय वाली छवि बदल दी।
Saif Ali Khan Birthday Special Story
सैफ अली खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Saif Ali Khan Birthday Special: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान जन्म 16 अगस्त 1970 को हुआ था। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान मंसूर अली खान पटौदी और दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के बेटे होने के नाते, उन पर हमेशा पटौदी रियासत और अपनी पारिवारिक विरासत का एक भारी दबाव रहा। बचपन में सैफ अली बहुत चंचल स्वभाव के थे। उनकी शुरुआती शिक्षा भारत के लॉरेंस स्कूल में हुई, जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड के प्रतिष्ठित विनचेस्टर कॉलेज भेज दिया गया।

सैफ अली खान साल 1992 में राहुल रवैल की फिल्म ‘बेखुदी’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले थे। लेकिन फिल्म की शूटिंग के पहले शेड्यूल के बाद उन्हें फिल्म से हटा दिया गया और उनकी जगह कमल सदाना को कास्ट किया गया। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि निर्देशक ने उनसे उनकी तत्कालीन प्रेमिका अमृता सिंह और फिल्म में से किसी एक को चुनने को कहा था। हालांकि, राहुल रवैल ने इन दावों को खारिज करते हुए सैफ के गैर-जिम्मेदाराना रवैये को उन्हें हटाने की वजह बताया था। शुरुआती दौर में सैफ पर सेट पर शराब पीकर आने जैसे आरोप भी लगे।

दिल चाहता है ने बदली छवि

1993 में ‘परंपरा’ और ‘आशिक आवारा’ जैसी फिल्मों से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद सैफ की छवि एक चॉकलेट बॉय के रूप में बनने लगी। लेकिन साल 2001 में फरहान अख्तर की ‘दिल चाहता है’ ने उनके करियर को नई दिशा दी। फिल्म में समीर के किरदार ने उन्हें युवा दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया।

Saif Ali Khan Birthday Special Story
सैफ अली खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

मां की सलाह ने बदली करियर की दिशा

सैफ अली खान की मां की एक सलाह ने उनके करियर में बड़ा बदलाव किया। उन्होंने सैफ को अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार चुनने की सलाह दी। इसके बाद सैफ ने विशाल भारद्वाज की ‘ओमकारा’ में काम किया। फिल्म में उन्होंने ‘लंगड़ा त्यागी’ का किरदार निभाया। इस नेगेटिव और देहाती किरदार में सैफ का अंदाज देखकर इंडस्ट्री और दर्शक दोनों हैरान रह गए। इस फिल्म ने उनकी चॉकलेट बॉय वाली छवि तोड़कर उन्हें गंभीर अभिनेता के रूप में स्थापित किया।

Saif Ali Khan Birthday Special Story
इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने की शानदार ओपनिंग, फिर भी सूर्या की विश्वनाथ एंड संस ने मचाया धमाल

ओटीटी से फिल्मों तक जारी रहा शानदार सफर

‘ओमकारा’ के बाद सैफ ने ‘सेक्रेड गेम्स’ में सरताज सिंह और ‘तान्हाजी’ में उदयभान सिंह राठौड़ जैसे बिल्कुल अलग किरदार निभाए। उन्होंने निर्माता के तौर पर भी काम किया और इलुमिनाटी फिल्म्स की स्थापना की। निजी जिंदगी की बात करें तो सैफ ने पहली शादी अमृता सिंह से की थी, जिसके बाद दोनों का तलाक हो गया। 2012 में उन्होंने करीना कपूर से शादी की। सैफ को 2010 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया।

Navbharat Live
navbharatlive.com