

गोविंदा-करिश्मा के अफेयर की खबरों पर सोमी अली ने तोड़ी चुप्पी
'मैंने कभी अफेयर की अफवाह नहीं सुनी', बोलीं सोमी अली
गोविंदा की निजी जिंदगी पर सोमी अली ने कही बड़ी बात
Somy Ali on Govinda Karishma Affair Rumours: 90 के दशक में गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी उन जोड़ियों में से एक थी जो ऑडियंस की फेवरेट जोड़ी थी। दोनों ने एक-दूसरे के साथ लगभग 11 फिल्मों में काम किया है।
राजा बाबू, साजन चले ससुराल, कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1 और हसीना मान जाएगी जैसी फिल्मों में काम करने वाली ये जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में से एक थी। कई फिल्मों में साथ काम करने वाली इस ऑनस्क्रीन जोड़ी को देखकर दोनों की ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री भी काफी चर्चा में रही थी। हालांकि दोनों ने कभी इन अफवाहों पर ध्यान देना उचित नहीं समझा।
पिछले कई दिनों से गोविंदा और उनकी पत्नी के बीच होने वाला विवाद पूरी दुनिया के सामने आ गया है। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने गोविंदा और उनकी को स्टार कोमल रानी पर कथित अफेयर का आरोप लगाया है। इसी बीच, गोविंदा की को एक्टर रह चुकी सोमी अली ने भी गोविंदा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने गोविंदा और करिश्मा कपूर के कथित अफेयर को लेकर अपनी बात रखी है।
मीडिया इंटरव्यू के दौरान सोमी अली ने गोविंदा और करिश्मा कपूर के कथित अफेयर को लेकर रिएक्शन दिया है। सोमी अली ने कहा कि उन्होंने गोविंदा और करिश्मा के अफेयर को लेकर कभी कोई अफवाह नहीं सुनी। आगे कहा कि लोलो यानी करिश्मा कपूर के साथ कभी ऐसा नहीं हुआ। मैंने आज तक कभी भी चिची यानी गोविंदा और करिश्मा के अफेयर की खबर नहीं सुनी।
यही नहीं सोमी अली ने भी कहा कि सलमान खान और करिश्मा कपूर ने भी कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों काफी अच्छे दोस्त है, लेकिन मैंने कभी उनके अफेयर के बारे में नहीं सुना। मैं खुद उस समय फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा थीं, लेकिन मुझे गोविंदा और करिश्मा के बीच किसी रिलेशनशिप की जानकारी नहीं थी।
सोमी अली ने आगे कहा कि किसी की निजी जिंदगी और रिश्तों पर मैं टिप्पणी करना पसंद नहीं करतीं। जब कोई व्यक्ति किसी के साथ रिश्ते में रहना चाहता है, तो यह उसकी निजी पसंद है। मुझे किसी के फैसले पर सवाल उठाने या उसे गलत ठहराने का कोई अधिकार नहीं है।