Sachin Tendulkar ने विक्रांत मैस्सी के साथ शेयर की तस्वीर, एक्टर को याद आएं बैकग्राउंड डांसर वाले दिन

Sachin Tendulkar Vikrant Massey: सचिन तेंदुलकर ने मनोज कुमार शर्मा और विक्रांत मैसी के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इसे देखकर विक्रांत भावुक हो गए और उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया।
Sachin Tendulkar Vikrant Massey
सचिन तेंदुलकर, विक्रांत मैस्सी और आईपीएस मनोज कुमार शर्मा(सौ. Instagram @sachintendulkar)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सचिन तेंदुलकर ने विक्रांत मैस्सी और IPS मनोज शर्मा के साथ शेयर की खास तस्वीर

  • 12th फेल के रियल और रील किरदारों से मिलकर खुश हुए सचिन

  • विक्रांत को याद आए पुराने दिन, बोले- यह किसी सपने से कम नहीं

Sachin Tendulkar Vikrant Massey Photo: मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में सचिन तेंदुलकर ने अपनी उपस्थिति दर्ज की थी। इस अवॉर्ड फंक्शन में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को विशेष सम्मान दिया गया था।

हाल ही में इस इवेंट से जुड़े कई यादगार लम्हें सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। रविवार को क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। इस फोटो में सचिन तेंदुलकर एक्टर विक्रांत मैस्सी और आईपीएस मनोज कुमार शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं।

सचिन ने की विक्रांत मैस्सी के साथ मुलाकात

सचिन तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर विक्रांत मैस्सी और मनोज कुमार शर्मा के साथ फोटो शेयर की। इस फोटो के कैप्शन में सचिन तेंदुलकर ने लिखा कि एक ने इस सफर को जिया, तो दूसरे ने इसे पर्दे पर जीवंत कर दिया। '12th फेल' के असली और रील (पर्दे वाले) किरदारों से मिलकर बहुत अच्छा लगा!

Sachin Tendulkar Vikrant Massey
फिल्म 83 में कपिल देव का रोल देखकर हैरान हुए सचिन तेंदुलकर, एक्टर को दिया मैदान पर गेंदबाजी का न्योता

विक्रांत को याद आएं पुराने दिन

सचिन की इस फोटो को देखकर विक्रांत मैस्सी थोड़े इमोशनल नजर आएं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर की इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि ओह माय गॉड!!! मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि आपने हमारी फोटो शेयर की है। बहुत-बहुत धन्यवाद सर। SDIPA में रहते हुए आपके एक एडिडास विज्ञापन में बैकग्राउंड डांसर होने से लेकर, अब मेरे और मनोज सर के साथ आपकी फोटो शेयर करने तक—यह किसी सपने से कम नहीं है। आपको ढेर सारी शुभकामनाएं, अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां मिलें।

मनोज कुमार शर्मा ने भी किया कमेंट

सचिन तेंदुलकर की इस पोस्ट को देखकर ना सिर्फ विक्रांत मैस्सी बल्कि खुद आईपीएस मनोज कुमार शर्मा ने भी रिएक्ट किया है। मनोज कुमार शर्मा ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि आपको बहुत सारा प्यार और सम्मान। साथ मनोज कुमार शर्मा की पत्नी श्रद्धा शर्मा ने भी इस फोटो पर कमेंट कर लिखा है कि मेरे पसंदीदा तीन सरल, मज़बूत और मेहनती, नीचे से ऊपर आए व्यक्तित्व। इसके अलावा विधु विनोद चोपड़ा ने भी इस फोटो पर कमेंट करके लिखा है कि क्या शानदार फ्रेम है। असली सफर, रील का सफर, और खुद एक लेजेंड।