पति अश्विन की बाहों में खोई दिखीं ‘अनुपमा’, मालदीव में मनाई 13वीं वेडिंग एनिवर्सरी, फैंस हुए फिदा

Rupali Ganguly Maldives Photos: टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने पति अश्विन वर्मा के साथ अपनी 13वीं शादी की सालगिरह मालदीव में मनाई और उन्होंने पति संग बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर की।
rupali ganguly celebrates 13 years of marriage
रूपाली गांगुली (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Updated on

Rupali Ganguly 13th Wedding Anniversary: टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने अपने पति अश्विन वर्मा के साथ शादी की 13वीं सालगिरह बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट की। ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और ‘अनुपमा’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली रूपाली ने यह खास मौका मालदीव में अपने परिवार के साथ बिताया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक वेकेशन की कई प्यारी तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया।

मालदीव की खूबसूरत लोकेशन से शेयर की गई तस्वीरों में रूपाली अपने पति अश्विन और बेटे रुद्रांश के साथ बेहद खुश नजर आईं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, “तेरह है पर मेरा है। रुद्रांश के बापू को 13वीं सालगिरह मुबारक। हमेशा मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद। मैं आपके साथ बूढ़ा होना चाहती हूं।” यह पोस्ट फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है।

साल 2013 में बिजनेसमैन संग रूपाली गांगुली ने रचाई थी शादी

रूपाली गांगुली ने फरवरी 2013 में बिजनेसमैन अश्विन वर्मा से शादी की थी। उसी साल अगस्त में उनके बेटे रुद्रांश का जन्म हुआ। बीते 13 सालों में अश्विन ने न सिर्फ रूपाली के निजी जीवन को संभाला, बल्कि उनके व्यस्त करियर और बेटे की परवरिश में भी बराबर की जिम्मेदारी निभाई है। यही वजह है कि रूपाली अक्सर अपने पति की तारीफ करती नजर आती हैं।

‘अनुपमा’ के किरदार से जीत रहीं दर्शकों का दिल

वर्कफ्रंट की बात करें तो रूपाली गांगुली इस वक्त स्टार प्लस के सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ में लीड रोल निभा रही हैं। यह शो देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सीरियल्स में से एक है। शो में कई कलाकारों के बदलाव के बावजूद रूपाली की मौजूदगी इसे मजबूती देती रही है।

बचपन से एक्ट्रेस ने शुरू किया एक्टिंग करियर

रूपाली ने महज 7 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। साल 1985 में उन्होंने अपने पिता अनिल गांगुली की फिल्म ‘साहब’ से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने टीवी पर ‘संजीवनी’, ‘परवरिश’, ‘एक पैकेट उम्मीद’ और रियलिटी शो ‘बिग बॉस 1’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया।

आज रूपाली गांगुली टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। ‘अनुपमा’ की अनुपमा जोशी और ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ की मोनिशा सिंह साराभाई का किरदार उनके करियर की सबसे बड़ी पहचान बन चुका है।

Navbharat Live
navbharatlive.com