

Highlights
1988 में बीआर चोपड़ा के 'महाभारत' में द्रौपदी का रोल निभाकर घर-घर में फेमस हुईं।
साल 1992 में मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुब मुखर्जी से शादी की और एक्टिंग छोड़ दी।
सीरियल 'सच का सामना' में शादीशुदा लाइफ के तनाव और तीन बार आत्महत्या की कोशिश का खुलासा किया।
तलाक के बाद खुद से 13 साल छोटे सिंगर दिब्येंदु के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहीं।
Rupa Ganguly Biography: टीवी इंडस्ट्री में जब भी ऐतिहासिक रोल का जिक्र होता है, तो महाभारत की द्रौपदी का चेहरा सबसे पहले याद आता है। इस रोल से घर-घर में पहचानी जाने वालीं रूपा गांगुली 25 नवंबर 1966 को कल्याणी, कोलकाता में जन्मी थीं।
उन्होंने हिंदी के साथ-साथ बंगाली टीवी और फिल्मों में भी काम किया है। पर्दे पर मजबूत दिखने वाली इस एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ में ऐसे कई दौर आए, जिनकी चर्चा कम ही होती है।
रूपा गांगुली के छोटे पर्दे की शुरुआत 1986 में आए गणदेवता जैसे सीरियल से हुई। इसके फौरन बाद 1988 से 1990 के बीच आई महाभारत में उन्होंने द्रौपदी का रोल निभाया, जिसने उनके करियर को नई ऊंचाई दी।
दर्शकों ने उस भूमिका को बेहद गंभीरता और भावनात्मक जुड़ाव के साथ स्वीकार किया। समय के साथ उन्होंने सुकन्या, करम अपना अपना, कस्तूरी, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो और मेयेबेला जैसे सीरियल के जरिए छोटे पर्दे पर अपनी मौजूदगी बनाए रखी।
टीवी सीरियल की पॉपुलेरिटी के साथ-साथ रूपा गांगुली ने बंगाली और हिंदी फिल्मों में भी अलग-अलग किरदार निभाए। उनके फिल्मी सफर में एक दिन अचानक (1989), पद्मा नदीर माझी (1993), युगांत (1995), अबार अरण्ये (2003), अंतरमहल (2006) और रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बर्फी! (2012) जैसी फिल्में शामिल हैं।
उन्होंने मृणाल सेन, अपर्णा सेन, गौतम घोष और ऋतुपर्णो घोष जैसे जाने-माने डायरेक्टर्स के साथ काम किया, जिससे उनकी एक्टिंग को अलग गहराई मिली। साल 2005 में उन्होंने एक मुथो चाबी का निर्माण भी किया, जबकि 2026 में आई प्रत्यावर्तन के साथ उनका सिनेमाई सफर आगे बढ़ा।
महाभारत सीरियल में द्रौपदी का रोल निभाने वाली रूपा गांगुली ने अपनी लाइफ की नई शुरुआत 1992 में मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुब मुखर्जी के साथ शादी करके की थी। इस रिश्ते के लिए उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी और पति के साथ कोलकाता चली गईं।
शुरुआत में यह कदम एक नए शादीशुदा जिंदगी की ओर बढ़ाया गया कदम लग रहा था। लेकिन आगे चलकर हालात बदल गए और यह शादी लंबे समय तक नहीं टिक सकी। आखिरकार 2006 में दोनों अलग हो गये।
रियलिटी शो सच का सामना में रूपा गांगुली ने अपनी निजी परेशानी का खुलकर जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि रोजमर्रा के खर्चों के लिए उन्हें पैसे नहीं दिए जाते थे। इसी वजह से घर में रोज-रोज झगड़े होते थे। इन हालात से निजात पाने के लिए उन्होंने 3 बार सुसाइड करने की कोशिश भी की थी। यह खुलासा उनकी लाइफ के सबसे मुश्किल दौर को दिखाता है।
पहली शादी टूटने के बाद रूपा गांगुली की लाइफ में एक और नया चैप्टर जुड़ा। तलाक के बाद वे अपने से 13 साल छोटे सिंगर प्रेमी दिब्येंदु के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं। उम्र के इस बड़े डिफ्रेंस के कारण यह रिश्ता भी सुर्खियों में रहा। हालांकि, यह साथ ज्यादा वक्त तक नहीं चल पाया और दोनों के बीच जल्दी ही तलाक हो गया।