

Highlights
11 साल की उम्र में टीना अंबानी की शादी में खाना परोसकर कमाए थे 50 रुपये।
बिग बॉस 14 में हर हफ्ते 2.50 लाख रुपये फीस मिलने की खबरें आई थीं।
खबरों के अनुसार राखी सावंत की नेटवर्थ करीब 37 करोड़ रुपये है।
मुंबई में बंगले, फ्लैट और लग्जरी कारों के साथ जीती हैं आलीशान लाइफ।
Rakhi Sawant Net Worth: बॉलीवुड में अपने बेबाक बयानों और दमदार डांस के लिए पहचानी जाने वाली राखी सावंत ज्यादातर सुर्खियों में बनी रहती हैं। फिल्मी पर्दे पर कम नजर आने के बाद भी उनकी जीवनशैली किसी महारानी से कम नहीं है।
सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें सामने आते ही तेजी से वायरल हो जाती हैं। आम दर्शकों के लिए यह जानना बेहद दिलचस्प है कि आज करोड़ों की दौलत की मालकिन राखी ने अपने शुरुआती दिनों में बेहद मुश्किल दौर भी देखा है।
राखी सावंत की सक्सेस के पीछे संघर्ष की एक लंबी कहानी छिपी है। खुद राखी ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि बचपन में पैसों की कमी के कारण उन्हें छोटे-मोटे काम करने पड़े थे।
महज 11 साल की छोटी सी उम्र में उन्होंने टीना अंबानी की शादी में मेहमानों को खाना परोसने का काम किया था। इस काम के बदले उन्हें सिर्फ 50 रुपये की दिहाड़ी मिली थी। आज उनकी गिनती फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की सबसे फेमस हस्तियों में होती है।
राखी सावंत की इनकम की मुख्य सोर्स की बात करें तो वे फिल्मों में आइटम सॉन्ग, रियलिटी शो, ब्रांड प्रमोशन और एड्स के जरिए मोटी रकम कमाती हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी उनकी इनकम का एक बड़ा जरिया हैं।
छोटे पर्दे के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 में उन्हें हर हफ्ते 2.50 लाख रुपये की फीस दी जाती थी। इतना ही नहीं बिग बॉस शो के फिनाले से पहले उन्होंने 14 लाख रुपये की बड़ी रकम लेकर घर से बाहर आने का फैसला लिया था।
खबरों के अनुसार राखी सावंत की कुल संपत्ति लगभग 37 करोड़ रुपये आंकी गई है। मुंबई में उनके पास 2 फ्लैट और एक बेहद खूबसूरत बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 11 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके साथ ही उन्हें लग्जरी गाड़ियों का भी खासा शौक है।
उनके कार कलेक्शन में करीब 21.6 लाख रुपये कीमत वाली फोर्ड एंडीवर और 50 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की ऑडी ए4 जैसी शानदार लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।
42 साल की उम्र पार करने के बाद भी राखी सावंत अपनी फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहती हैं। अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें योग करना बेहद पसंद है और यह उनका डेलीरूटीन का अहम हिस्सा है।
वे अपने खानपान पर भी स्पेशल ध्यान देती हैं। राखी के दिन की शुरुआत हर सुबह एक गिलास गुनगुने पानी के साथ होती है। इसके बाद वे दिन भर ऊर्जावान बने रहने के लिए पौष्टिक और संतुलित नाश्ता लेना पसंद करती हैं।