रोहित शेट्टी कभी तब्बू की साड़ियां करते थे प्रेस, जन्मदिन पर जाने उनकी अनसुनी बातें
- Written By: उज्वला धारपवार
Updated On:
Mar 13, 2022 | 11:59 PM
मुंबई: निर्देशक, निर्माता, मेजबान हर रूप में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपनी एक अलग जगह बनाई है। आज वह अपना 49वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म मुंबई में 14 मार्च 1973 को हुआ था। उन्होंने एक सहायक निर्देशक के रूप पर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। अब उनका नाम बॉलीवुड के टॉप 1 निर्देशकों में लिया जाता है। रोहित के जन्मदिन पर हम आपके लिए लेकर आए हैं उनसे जुड़े 7 तथ्यों को-
- रोहित शेट्टी की मां रत्ना शेट्टी इंडस्ट्री में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करते थे। उनके पिता बी. शेट्टी एक फाइट मास्टर और विलेन के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में थे। उनका निधन हो गया है।
- उन्होंने 17 साल की उम्र में काम करना शुरू किया और अजय देवगन की पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ में कुकू कोहली की सह-सहायता की थी। बाद में उन्होंने अजय की कई फिल्मों का निर्देशन और निर्माण किया।
- कथित तौर पर शुरूआती दिनों ने बॉलीवुड के कई सितारों ने रोहित के साथ काम करने से इनकार कर दिया था क्योंकि निर्देशन में हाथ आजमा रहे थे।
- रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि उन्होंने ‘हकीकत’ की शूटिंग के दौरान तब्बू के लिए स्पॉट बॉय के रूप में काम किया है और उनकी साड़ियों की इस्त्री भी की है।
- चर्चा यह भी है कि रोहित ने जाहिर तौर पर काजोल के स्पॉट बॉय के रूप में भी काम किया करते थे।
- निर्देशन करियर में रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड को 10 से ज्यादा ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी हैं और अब वह सक्रिय रूप से अपनी फिल्मों का सह-निर्माण भी कर रहे हैं।
- फोर्ब्स इंडिया ने रोहित को एक बार ‘बॉलीवुड के हिट मैन’ के रूप में सूचीबद्ध किया था।
Rohit shetty used to press tabus saris know his unheard things on his birthday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 13, 2022 | 11:59 PM
