जुहू में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, चार गोलियों से दहला इलाका, CCTV खंगाल रही पुलिस
Rohit Shetty Security: मुंबई के जुहू में रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात 4 राउंड फायरिंग से हड़कंप मच गया। पुलिस और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
- Written By: सोनाली झा
रोहित शेट्टी (फोटो- सोशल मीडिया)
Rohit Shetty House Firing: मुंबई के जुहू इलाके में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मशहूर फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग की आवाजें सुनी गईं। इस सनसनीखेज घटना से न सिर्फ इलाके में दहशत फैल गई, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री में भी चिंता का माहौल बन गया। देर रात गोलियों की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस ने एहतियातन रोहित शेट्टी के घर के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शुरुआती जांच में घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। राहत की बात यह है कि इस फायरिंग में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रही है पुलिस
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि फायरिंग का मकसद डराना था या इसके पीछे कोई और साजिश है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। साथ ही, इलाके में मौजूद गार्ड्स, पड़ोसियों और चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह घटना किसी धमकी से जुड़ी है या फिर किसी व्यक्तिगत रंजिश का मामला है।
सम्बंधित ख़बरें
Cocktail 2 Collection: ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, दूसरे दिन फिल्म ने दर्ज की बड़ी छलांग
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Janhvi Kapoor Photo: ‘अगर खो जाऊं तो शिखर पहाड़िया…’, जाह्नवी कपूर के नाइटसूट मैसेज ने खींचा फैंस का ध्यान
‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टार कास्ट ने बिखेरा जलवा, अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने लूटी महफिल
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई एक वीडियो
घटना के तुरंत बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसमें रोहित शेट्टी के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात नजर आ रहा है। वीडियो में पुलिस अधिकारी इलाके को घेराबंदी में लेते और लोगों की आवाजाही नियंत्रित करते दिख रहे हैं। हालांकि पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखें।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra | Police and forensic teams reach Director Rohit Shetty’s residence, after an incident of firing was reported outside his residence. Further details awaited. pic.twitter.com/h1wVhtCtY7 — ANI (@ANI) January 31, 2026
रोहित शेट्टी के सुरक्षा व्यवस्था उठे सवाल
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों ने इस घटना पर चिंता जताई है और रोहित शेट्टी व उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। रोहित शेट्टी बॉलीवुड के बड़े और सफल निर्देशकों में गिने जाते हैं, जिन्होंने ‘सिंघम’, ‘सिम्बा’, ‘गोलमाल’ और ‘सूर्यवंशी’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। ऐसे में उनके घर के बाहर हुई इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
