रश्मिका मंदाना की 'मैसा' का दूसरा गाना रिलीज, बाप-बेटी के रिश्ते ने छुआ फैंस का दिल

Maissa Song Aao Ri Chiraiya Release: रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘मैसा’ का दूसरा गाना ‘आओ री चिरैया’ रिलीज हो गया है, जो बाप-बेटी के भावनात्मक रिश्ते को खूबसूरती से बयां करता है।
Maissa Song Aao Ri Chiraiya
फिल्म 'मैसा' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मैसा' का दूसरा सॉन्ग 'आओ री चिरैया' रिलीज हो गया है।

  • गाने में बाप-बेटी के भावुक रिश्ते को खूबसूरती से दिखाया गया है।

  • फिल्म 'मैसा' का संगीत जेक्स बिजॉय ने तैयार किया है।

  • 'मैसा' 27 नवंबर 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

Rashmika Mandanna Maissa Movie: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘मैसा’ की चर्चाएं जोरों पर हैं। मेकर्स ने इस फिल्म का दूसरा सॉन्ग ‘आओ री चिरैया’ दर्शकों के बीच पेश कर दिया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और लोगों के दिलों को गहराई से छू रहा है।

फिल्म मैसा के टीजर को पहले ही देश भर में शानदार रिएक्शन मिल चुके है। एक्शन से भरपूर इस पैन-इंडिया फिल्म में इस बार मां-बेटे के बजाय एक अनोखे और मजबूत बाप-बेटी के रिश्ते की कहानी देखने को मिलने वाली है, जो आदिवासी बैकग्राउंड पर आधारित है।

बाप और बेटी के इमोश्नल रिश्ते की खूबसूरत दास्तान

संगीतकार जेक्स बिजॉय ने इस सॉन्ग को बेहद सुरीले अंदाज में पिरोया है। गाने के बोल इतने मार्मिक हैं कि सुनने वाले की आंखें नम हो जाती हैं। यह ट्रैक पिता और बेटी के बीच के अटूट प्यार और समर्पण को जीवंत करता है।

इसमें रश्मिका मंदाना का एक ऐसा कोमल और भावनात्मक रूप नजर आता है जो पर्दे पर पहले कभी नहीं देखा गया था। म्यूजिक की हर एक धुन रोंगटे खड़े करने की ताकत रखती है और सीधे दिल पर असर करती है।

Maissa Song Aao Ri Chiraiya
पटियाला पैग गाकर विवादों में घिरे दिलजीत दोसांझ, प्रशासन की रोक के बाद बढ़ सकती हैं मुश्किलें

एक्शन और इमोशन का एक अनूठा संगम

रश्मिका मंदाना की ‘मैसा’ एक नई और ताजी कहानी लेकर आ रही है। फिल्म की कहानी आदिवासी अंचलों की माटी से जुड़ी हुई है। यहां हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ परिवार की भावनाओं को भी उतनी ही गहराई से पिरोया गया है। यह बैलेंस फिल्म को एक अलग ही सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनाता है जो हर वर्ग के दर्शक को सिनेमाघरों तक खींचने का दम रखता है।

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले तैयार हो रही इस फिल्म की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म मैसा की पूरी टीम इसके प्रमोशन और गानों के जरिए पहले ही माहौल बना चुकी है। फिल्म मैसा का म्यूजिक 2 नवंबर से अपनी सुरीली यात्रा शुरू कर चुका है। अब हर किसी की निगाहें 27 नवंबर 2026 पर टिकी हैं। इस दिन यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।