- Hindi News »
- Entertainment »
- Riya Chakraborty Celebrated Her Birthday With Children Shared Video 2
रिया चक्रवर्ती ने बच्चों संग मनाया बर्थडे, वीडियो शेयर कर दिखाई खूबसूरत झलक
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने बीते दिन यानी 1 जुलाई को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। यह खास दिन उन्होंने नन्हें बच्चों के साथ सेलिब्रेट किया। जिसकी झलक एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

रिया चक्रवर्ती (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने 1 जुलाई को अपना 33वां जन्मदिन बड़े ही खास और प्यारे अंदाज में सेलिब्रेट किया। लेकिन इस बार उन्होंने अपना बर्थडे ग्लैमरस पार्टी या फिल्मी दोस्तों के साथ नहीं, बल्कि कुछ नन्हे बच्चों के साथ बेहद सादगी से मनाया।
दरअसल, रिया ने इस खूबसूरत दिन की कुछ तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।रिया ने अपने पोस्ट में लिखा, “अपने नन्हे दोस्तों के साथ बिताया अब तक का सबसे शानदार बर्थडे। इन खूबसूरत बच्चों के लिए ढेर सारा प्यार और शुक्रिया। दिल भर आया।”
इस कैप्शन के साथ उन्होंने कई तस्वीरें और वीडियो क्लिप्स शेयर कीं, जिनमें वे बच्चों के साथ हंसती, डांस करती और जन्मदिन का केक काटती नजर आ रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sunil Dutt Career: 25 रुपये की सैलरी से शुरू हुआ था सफर, संघर्षों को मात देकर सुनील दत्त ने बनाई अलग पहचान
Bobby Deol Struggle: संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, बोले- दाढ़ी बढ़ाने पर लोग उड़ाते थे मजाक
Uorfi Javed ने रीक्रिएट की मेट गाला 2026 की वायरल बबल ड्रेस, BTS वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Mouni Roy Look: मौनी रॉय ने कान्स 2026 में डीपनेक गाउन में बिखेरा जलवा, ग्लैमरस लुक ने जीता फैंस का दिल
एक वीडियो में एक बच्ची रिया के लिए गाना गाती दिख रही है, तो दूसरे में रिया एक बच्ची को डांस के स्टेप्स सिखाती नजर आती हैं। इन पलों से साफ है कि रिया का यह जन्मदिन सिर्फ सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि दिल से जुड़ा एक अनुभव था।
रिया के इस खास दिन पर फिल्म इंडस्ट्री से भी उन्हें कई शुभकामनाएं मिलीं। एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी डॉली… तुम हमेशा मेरी डॉली ही रहोगी… ढेर सारा प्यार।” यह तस्वीर हाल ही में शूट हुए एक प्रोजेक्ट के दौरान की बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- भारत में दिखने लगे इन पाक एक्टर्स के इंस्टा अकाउंट, फवाद-माहिरा अब भी ब्लॉक
अगर रिया चक्रवर्ती के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने ‘सोनाली केबल’, ‘बैंक चोर’, ‘हाफ गर्लफ्रेंड’, ‘जलेबी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार वह साल 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी भी अहम भूमिकाओं में थे।
साल 2024 में रिया ने एक्टिंग के साथ-साथ नए क्षेत्रों में भी कदम रखा। उन्होंने अपना पॉडकास्ट शुरू किया और अपना फैशन ब्रांड ‘Chapter 2’ लॉन्च किया, जो युवाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसके अलावा रिया एमटीवी रोडीज जैसे पॉपुलर रियलिटी शो में गैंग लीडर के तौर पर भी नजर आईं।
Riya chakraborty celebrated her birthday with children shared video 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ननिहाल-ददिहाल जरूर जाएं बच्चे… गर्मी की छुट्टी के लिए अभिभावकों अपील, जानिए CM योगी ने क्यों दी ये सलाह
May 25, 2026 | 11:18 AMयूपी में पुलिस का ऑपरेशन क्लीन, अलीगढ़ और मथुरा में दो बड़ी मुठभेड़, दो बदमाश ढेर और तीन घायल
May 25, 2026 | 11:18 AMमध्य रेलवे की समर स्पेशल ट्रेनों में लंबी वेटिंग, यात्रियों को नहीं मिल रहे कन्फर्म टिकट
May 25, 2026 | 11:16 AMChandrapur: सिर्फ हॉर्न बजाने पर लिया हिंसक रूप, ट्रैवल्स बस में तोड़फोड़ कर आरोपी फरार
May 25, 2026 | 11:16 AMनासिक TCS विवाद में नया मोड़: महिला कर्मचारी उत्पीड़न केस में SIT का शिकंजा, MIM नगरसेवक मतीन पटेल को नोटिस
May 25, 2026 | 11:16 AMट्विशा शर्मा केस: सेकंड पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने में लगेगा समय, सीन रिक्रिएशन की तैयारी में पुलिस
May 25, 2026 | 11:15 AMChand Mera Dil Collection Day 3: अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार, 10 करोड़ के क्लब में एंट्री
May 25, 2026 | 11:13 AMवीडियो गैलरी

UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM
सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM














