- Hindi News »
- Entertainment »
- Rishab Shetty Praises Dhurandhar The Revenge Ranveer Singh Kantara Controversy
‘कांतारा’ विवाद के बाद ऋषभ शेट्टी का बदला रुख, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जमकर की तारीफ, फैंस भी रह गए हैरान
Rishab Shetty On Dhurandhar 2: ‘कांतारा’ विवाद के बाद ऋषभ शेट्टी ने अब रणवीर सिंह की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने फिल्म को दमदार और संदेश देने वाली बताया।
- Written By: स्नेहा मौर्या

ऋषभ शेट्टी, रणवीर सिंह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Rishab Shetty Praises Dhurandhar 2: बॉलीवुड में इस समय ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। महज कुछ ही दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी इसकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
इसी बीच साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसने चर्चा को और तेज कर दिया है। खास बात यह है कि ‘कांतारा’ विवाद के महीनों बाद उनका यह बयान सामने आया है।
ऋषभ शेट्टी ने धुरंधर2 की खुलकर तारीफ
ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जमकर सराहना की। उन्होंने लिखा कि फिल्म की शुरुआत से ही दर्शक इससे जुड़ जाते हैं और अंत तक कहानी उन्हें बांधे रखती है। उनके अनुसार, फिल्म का हर सीन बेहद प्रभावशाली है और पूरी कहानी एक मजबूत संदेश देती है।
सम्बंधित ख़बरें
सेलिना जेटली के पति पीटर हाग पर FIR, मारपीट और उत्पीड़न का आरोप, मुंबई पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
नवभारत निशानेबाज: मेट गाला फैशन शो का नाम, ईशा अंबानी साथ ले गई आम
डिस्को स्टार से सीधे जेल की सलाखों तक! बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ के टीजर ने उड़ाए होश, भाई सनी ने भी की तारीफ
विक्रांत राय की फिल्म ‘कज़िन ईशा’ Gen Z के दिलों पर राज़ करने के लिए तैयार

उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा कि उनका कहानी कहने का तरीका शानदार है और उन्होंने हर छोटी डिटेल पर बारीकी से काम किया है।
स्टार कास्ट और टेक्निकल टीम की सराहना
ऋषभ ने फिल्म के कलाकारों की भी खूब तारीफ की। उन्होंने आर.माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन के अभिनय को बेहतरीन बताया। साथ ही संजय दत्त के लिए उन्होंने खास तौर पर लिखा कि “सर, आपको सलाम।” इसके अलावा फिल्म के विजुअल्स, म्यूजिक और एडिटिंग की भी जमकर सराहना की गई, जिसने इसे एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया।
‘कांतारा’ विवाद के बाद बदला रुख
गौरतलब है कि साल 2025 में कांतारा से जुड़े एक विवाद में रणवीर सिंह का नाम सामने आया था। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के दौरान उन्होंने ‘दैव’ रिचुअल की नकल की थी, जिस पर Rishab Shetty ने नाराजगी जताई थी। लेकिन अब समय बीतने के बाद ऋषभ शेट्टी का यह सकारात्मक रुख दिखाता है कि उन्होंने उस विवाद को पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें- विवाद में घिरी ‘धुरंधर 2’, सिख समुदाय ने एक सीन पर जताई आपत्ति, रणवीर सिंह-आदित्य धर के खिलाफ शिकायत दर्ज
बड़े सितारों से मिल रही सराहना
सिर्फ ऋषभ शेट्टी ही नहीं, बल्कि रवि तेजा, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन और महेश बाबू जैसे कई बड़े सितारे भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को मिल रही तारीफें इसकी सफलता को और मजबूत बना रही हैं। ऋषभ शेट्टी की प्रतिक्रिया ने इस फिल्म को लेकर चर्चा को नई दिशा दे दी है।
Rishab shetty praises dhurandhar the revenge ranveer singh kantara controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Project-M पर भाजपा का हमला, कहा- कांग्रेस बन गई मुस्लिम लीग पार्टी
May 09, 2026 | 06:23 PMसांगली हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या, कर्नाटक में मिली लाश; शिंदे गुट के पदाधिकारी समेत 3 गिरफ्तार
May 09, 2026 | 06:21 PMऑफिस में गलत व्यवहार पर महिलाएं कहां करें शिकायत, जानिए क्या है She-Box पोर्टल
May 09, 2026 | 06:19 PMIPL 2026 में नीतीश रेड्डी का विस्फोटक अवतार, हार्दिक, दुबे और अक्षर पटेल पर भारी पड़ रहा युवा ऑलराउंडर
May 09, 2026 | 06:18 PMजामिया मिल्लिया इस्लामिया में पीएचडी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन तिथि, परीक्षा और पूरी प्रक्रिया
May 09, 2026 | 06:08 PMअल्पसंख्यक महिलाओं को साधने के लिए MP कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किया Project-M
May 09, 2026 | 06:01 PMसीबीएसई 12वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें कब आएगा नतीजा और कैसे करें चेक
May 09, 2026 | 06:00 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM














