Rise And Fall 2: राइज एंड फॉल में ऋषभ जायस्वाल ने रची चाल, निहारिका तिवारी हुई अल्टीमेट रूलर की रेस से बाहर

Rise And Fall 2 के नए एपिसोड में अल्टीमेट रूलर की रेस को लेकर घमासान देखने को मिलेगा। स्वरा भास्कर ऋषभ जायसवाल को रेस से बाहर कर देंगी, वहीं शहजाद पूनावाला और गौतम गुलाटी के बीच भी बहस होगी।
Rise And Fall 2
गौतम गुलाटी और शहजाद पूनावाला(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Rise And Fall 2 Ultimate Ruler Race: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 का आज का एपिसोड काफी ट्विस्ट एंड टर्न से भरा होने वाला है। आज शो में अल्टीमेट रूलर की रेस होने वाली है।

नवरात्रि के जश्न के दौरान स्वरा भास्कर और ऋषभ जायसवाल के बीच हल्की बहस होगी। वहीं, शहजाद पूनावाला और गौतम गुलाटी के बीच भी तकरार देखने को मिलेगी।

राइज एंड फॉल 2 में नवरात्रि के जश्न के रंग में भंग पड़ते हुए दिखने वाला है। जिसमें ऋषभ जायस्वाल और स्वरा भास्कर के बीच में हल्की सी बहस होती हुई दिखायी दे रही है। हालांकि ये बहस थोड़ी सी देर में ही खत्म भी हो जाती है।

ऋषभ जायस्वाल हुए अल्टीमेट रूलर की रेस से बाहर

रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में वर्कर्स को मिले सुपरपावर के चलते स्वरा भास्कर ने ऋषभ जायस्वाल को अल्टीमेट रूलर की रेस से बाहर कर दिया है। जिसके बाद स्वरा भास्कर ऋषभ जायस्वाल को इसके पीछे का कारण बताती है।

ऋषभ जायस्वाल और निहारिका के बीच शुरू हुआ कोल्ड वॉर

राइज एंड फॉल के सीजन 2 में ऋषभ जायस्वाल और निहारिका तिवारी के बीच कोल्ड वॉर शुरू हुई होती नजर आ रही है। इससे पहले ऋषभ जायस्वाल एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 4 और एमटीवी रोडीज 19 जैसे शो में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा निहारिका तिवारी एमटीवी रोडीज और एमटीवी स्प्लिट्सविला एक्स 6 का हिस्सा रह चुकी है।

Rise And Fall 2
170 फिल्में करने के बाद भी सुपरस्टार रजनीकांत की आंखें हो जाती हैं नम, बस कंडक्टर की नौकरी को करते हैं याद...

शहजाद पूनावाला और गौतम गुलाटी के बीच हुई बहस

राइज एंड फॉल 2 में अल्टीमेट रूलर के तौर पर शहजाद पूनावाला ने गौतम गुलाटी और राज ग्रोवर का फॉल करवाकर उन्हें बेसमेंट में भेज दिया था। जिसके बाद जब टास्क के लिए जब गौतम गुलाटी पेंटहाउस आते है, तो उनकी शहजाद पूनावाला से हल्की बहस हो जाती है।

अल्टीमेट रूलर की रेस पर टिकी नजरें

आज के एपिसोड में एक तरफ अल्टीमेट रूलर की रेस कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबले को दिलचस्प बनाएगी, तो दूसरी तरफ आपसी मतभेद घर का माहौल गर्म करेंगे। स्वरा के फैसले, ऋषभ-निहारिका के बीच तनाव और शहजाद-गौतम की बहस के बीच अब दर्शकों की नजरें इस बात पर रहेंगी कि आगे शो में कौन-सा नया मोड़ आता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com