170 फिल्में करने के बाद भी सुपरस्टार रजनीकांत की आंखें हो जाती हैं नम, बस कंडक्टर की नौकरी को करते हैं याद...

Rajinikanth Struggle Story: सुपरस्टार रजनीकांत ने एक्टिंग की दुनिया में सक्सेस के अनगिनत चैप्टर लिखे हैं, लेकिन 75 साल की उम्र में भी खुद को एक साधारण बस कंडक्टर ही मानते हैं।
Rajinikanth Struggle Story
रजनीकांत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Rajinikanth Struggle Story
पॉपुलर एक्टर रजनीकांत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जेलर 2' को लेकर खासी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में एक सार्वजनिक मंच पर उन्होंने अपने जीवन के उस दौर को याद किया जब वे सिनेमा में आने से कोसों दूर थे। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Rajinikanth Struggle Story
सुपरस्टार ने उन दिनों को याद किया जब वे बस कंडक्टर की नौकरी किया करते थे। उनका यह बयान इस बात का सबूत है कि शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद भी एक सच्चा इंसान अपनी पुरानी जड़ों और संघर्षों को नहीं भूलता है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Rajinikanth Struggle Story
फिल्मों में कदम रखने से पहले गुजारे गए वे 5 साल रजनीकांत के दिल के सबसे पास हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें एक्टिंग करना पसंद है, लेकिन कंडक्टर के रूप में बिताया गया वह समय उनके लिए सबसे कीमती था। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Rajinikanth Struggle Story
एक्टर रंजनीकात ने बताया कि आज जब वे कभी बेंगलुरु जाते हैं और अपनी पुरानी बस या खाकी वर्दी को देखते हैं, तो उनकी आंखें नम हो जाती हैं। इतनी बड़ी स्टारडम हासिल करने के बाद वे खुद को उस बड़ी छवि से पूरी तरह जोड़ नहीं पाते हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Rajinikanth Struggle Story
उन्होंने अपने 170 से ज्यादा फिल्मों के शानदार करियर का श्रेय पूरी तरह से अपने चाहने वालों को दिया है। उनका मानना है कि उनके फैंस का अटूट सपोर्ट और प्यार की बदौलत आज बड़े प्रोडक्शन हाउस उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक रहते हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Rajinikanth Struggle Story
वहीं इस बात से अलग रजनीकांत की आने वाली फिल्म जेलर 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज की जाएगी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com