

Priyanka Chahar Choudhary Vs Swara Bhaskar: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में आज का एपिसोड काफी ज्यादा धमाकेदार होने वाला है। जहां एक ओर प्रियंका की चाल से पेंटहाउस के सदस्य बेहाल होगें, तो वहीं तेजू भैय्या का मजाकिया अंदाज दर्शकों का दिल जीत लेगा।
राइज एंड फॉल के अपकमिंग एपिसोड में प्रियंका चहर चौधरी का फॉल होते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका चहर चौधरी पेंटहाउस से सीधे बेसमेंट में पहुंचने वाली है। प्रियंका अपने इस मूव के बाद भी कॉन्फिडेंट नजर आ रही है।
राइज एंड फॉल में पहले हफ्ते से ही रूलर के रोल में दिख रही प्रियंका चहर चौधरी का अब फॉल हो गया है। जिसका सीधा मतलब है कि प्रियंका चहर चौधरी रूलर से वर्कर बन गई है यानी वो अब पेंटहाउस से डीमोट होकर बेसमेंट में पहुंच गई है।
प्राइम वीडियो के लेटेस्ट प्रोमो में प्रियंका चहर चौधरी और स्वरा भास्कर एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो वीडियो में प्रियंका और स्वरा के बीच जोरदार जुबानी जंग देखने के लिए मिलेगी। जहां दोनों ही एक-दूसरे पर इल्जाम लगाती हुई दिख रही है। प्रियंका की चाल से पेंटहाउस के सदस्यों की राशि कट जाती है, जिसके कारण स्वरा उस पर भड़क जाती है और दोनों ही बदतमीजी की हदें पार कर देती है।
प्रियंका चहर के बेसमेंट में जाते ही पेंटहाउस का पूरा माहौल बदल गया है। राइज एंड फॉल में इस हफ्ते के अल्टीमेट रूलर तेज प्रताप यादव का एक अनूठा अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। तेजू भैय्या का ये मजाकिया अंदाज सभी फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
राइज एंड फॉल में बेसमेंट पहुंची प्रियंका चहर चौधरी की तबीयत थोड़ी खराब नजर आ रही है। हालांकि गौतम गुलाटी प्रियंका की हेल्थ कंडीशन को देखकर उन्हें टास्क करने से मना कर देते है, लेकिन प्रियंका फिर भी टास्क करने का फैसला लेती है। प्रियंका को बेसमेंट में फिजियोथेरेपी के दौरान रोता हुआ सुनकर सभी बेसमेंट मेंबर्स की टेंशन बढ़ जाती है।