Rise And Fall 2: राइज एंड फॉल में भिड़ेगें निहारिका और ऋषभ, कौन बनेगा पेंटहाउस का अल्टीमेट रूलर

Rise And Fall 2: राइज एंड फॉल 2 में अल्टीमेट रूलर के चुनाव को लेकर घमासान मचा है। मनीष कश्यप रेस में बने हुए हैं, जबकि ऋषभ जायसवाल ने प्रियंका चाहर चौधरी को बाहर करने का फैसला लिया है।
Rise And Fall 2 Niharika Tiwari Vs Rishabh Jaiswal
ऋषभ जायस्वाल और निहारिका तिवारी(सौ. Instagram @mxbyprimevideo)
Published on: 
Updated on: 

Rise And Fall 2 Niharika Tiwari Vs Rishabh Jaiswal: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में आज का एपिसोड काफी इंटरेस्टिंग रहने वाला है। आज के एपिसोड में अल्टीमेट रूलर का चुनाव होने जा रहा है।

राइज एंड फॉल 2 में बेसमेंट वर्कर्स ने तख्ता पलट का ऐतिहासिक फैसला ले लिया है। जिसके चलते बेसमेंट वर्कर्स जैसे प्रियंका चहर चौधरी, मनीष कश्यप, ऋषभ जायस्वाल, गौतम गुलाटी, जसवंत बोपन्ना और सोनम मलिक जैसे खिलाड़ियों ने तख्ता पलट करके पेंटहाउस के सदस्यों को बेसमेंट में भेज दिया है।

मनीष कश्यप को मिली अल्टीमेट रूलर की दावेदारी

अमेजन प्राइम के रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में प्रियंका चहर चौधरी और गौतम गुलाटी ने अल्टीमेट रूलर की रेस से जसवंत बोपन्ना को बाहर करके मनीष कश्यप को अल्टीमेट रूलर की रेस में बनाए रखा है। हालांकि प्रियंका के इस फैसले पर जसवंत बोपन्ना ने खुलकर अपनी नाराजगी जतायी है।

प्रियंका हुई अल्टीमेट रूलर की रेस से बाहर

रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में आज एक धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। जो प्रियंका चहर चौधरी खुद को इस गेम का मास्टरमाइंड समझती थी, वो खुद ही अपनी ही चालों का शिकार हो गई है। निहारिका तिवारी और ऋषभ जायस्वाल को जब अल्टीमेट रूलर का चुनाव करना था, तो ऋषभ ने प्रियंका चहर चौधरी को इस रेस से बाहर करने का फैसला लिया है।

Rise And Fall 2 Niharika Tiwari Vs Rishabh Jaiswal
रजनीकांत की फिल्म जेलर-2 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कमाई देख उड़ जाएंगे होश, 'कूली' समेत इन फिल्मों को पछाड़ा

क्या गौतम गुलाटी बनेंगे अल्टीमेट रूलर?

राइज एंड फॉल में आज पेंटहाउस में अल्टीमेट रूलर का चुनाव होने जा रहा है। जिसमें वर्कर्स टास्क करके किसी एक रूलर को अल्टीमेट रूलर बनाएंगे। टास्क में वर्कर्स ने शानदार परफॉर्मेंस देकर गौतम गुलाटी को अल्टीमेट रूलर बना दिया है। वर्कर्स ने गौतम गुलाटी के लिए काफी मेहनत करके उन्हें अल्टीमेट रूलर बना दिया है।

टीआरपी की रेस में कौन निकलेगा आगे?

अगर टीआरपी की बात की जाएं, तो बिग बॉस राइज एंड फॉल 2 के मुकाबले आगे निकल गया है। इस हफ्ते टीआरपी की रेस में बिग बॉस राइज एंड फॉल 2 से आगे निकल गया है। राइज एंड फॉल 2 सोशल बज के अनुसार बिग बॉस आगे निकल गया है, जबकि अगर व्यूअरशिप की बात की जाए तो बिग बॉस राइज एंड फॉल 2 से आगे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com