रजनीकांत की फिल्म जेलर-2 ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कमाई देख उड़ जाएंगे होश, 'कूली' समेत इन फिल्मों को पछाड़ा
Jailer 2 Box Office Collection: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए दृश्यम 3, लियो और सुल्तान जैसी कई बड़ी फिल्मों के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने रिलीज के 8 दिनों में दुनियाभर में 606.05 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया। इस सफलता के साथ फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
थलापति विजय की फिल्म 'लियो' ने दुनियाभर में लगभग 605.90 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। खबरों के अनुसार 'जेलर 2' ने 606.05 करोड़ कमाकर इस आंकड़े को पार कर लिया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
रजनीकांत की पहली फिल्म 'जेलर' ने दुनियाभर में लगभग 604.74 करोड़ की कमाई की थी। 'जेलर 2' ने 8 दिनों में ही इस आंकड़े को पार कर दिया और अपनी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
रजनीकांत की फिल्म 'कूली' ने दुनियाभर में लगभग 518 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं 'जेलर 2' ने 606 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। इस तरह वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में सीक्वल आगे निकल गया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने दुनियाभर में लगभग ₹563 करोड़ का कारोबार किया था। रिपोर्ट के अनुसार, 'जेलर 2' ने आठ दिनों में ₹606 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया। (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
रजनीकांत की फिल्म रोबोट '2.0' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 691 करोड़ बताया गया है। 606.05 करोड़ की कमाई के साथ 'जेलर 2' इस आंकड़े से अभी पीछे है।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)