राइज एंड फॉल 2 में आयी फैसले की रात, शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर काटेगें बेसमेंट की हवा

Rise And Fall 2: राइज एंड फॉल 2 में बेसमेंट के वर्कर्स ने कड़ी मेहनत के बाद तख्ता पलट कर दिया है। पेंटहाउस पहुंचते ही गौतम गुलाटी के रिश्तों में दरार के संकेत मिलने लगे है। क्या अब उन्हें धोखा मिलेगा?
Rise And Fall 2 Takhta Palat
राइज एंड फॉल 2 (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Rise And Fall 2 Takhta Palat: अमेजन प्राइम के रियलिटी शो राइज एंड फॉल 2 में आज का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा है। जिस समय का बेसमेंट वर्कर्स को बेसब्री से इंतजार था, वो अब हो चुका है।

राइज एंड फॉल 2 में मनीष कश्यप, गौतम गुलाटी, प्रियंका चहर चौधरी, ऋषभ जायस्वाल, जसवंत बोपन्ना और सोनम मलिक की मेहनत के चलते पेंटहाउस में तख्ता पलट हो चुका है। अब वर्कर्स को पेंटहाउस की सुख सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

वर्कर्स ने किया तख्ता पलट

राइज एंड फॉल 2 में बेसमेंट के वर्कर्स ने कड़ी मेहनत करके तख्ता पलट को अंजाम दे दिया है। टास्क के दौरान रूलर्स के द्वारा दिए गए सबसे कठिन टास्क के बाद भी वर्कर्स ने टास्क जीत लिया। जिससे वो बेसमेंट छोड़कर अब पेंटहाउस में जगह बना चुके हैं।

गौतम गुलाटी ने जतायी नाराजगी

इस रियलिटी शो के कंटेस्टेंट गौतम गुलाटी ने टास्क के दौरान जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया हैं। गौतम गुलाटी की कड़ी मेहनत के बाद भी उन्हें इसका क्रेडिट नहीं मिला है। जिसको लेकर उन्होंने दबे शब्दों में ही सही लेकिन आपत्ति जतायी है। गौतम की मेहनत का असर ये रहा कि रहा कि उन्होंने तख्ता पलट कर दिखाया है।

पेंटहाउस पहुंचते ही वर्कर्स के बीच आयी दरार

राइज एंड फॉल 2 में तख्ता पलट के बाद जैसे ही बेसमेंट से पेंटहाउस पहुंचते है, इनके रिश्तों के बीच की दरार सामने आने लगी है। पेंटहाउस पहुंचते ही गौतम गुलाटी को अकेले महसूस होने लगा है। अब सारे मिलकर गौतम गुलाटी को बेसमेंट में भेजने की तैयारी में जुट गए हैं।

Rise And Fall 2 Takhta Palat
तलाक के बाद भी जय-माही के रिश्ते में नहीं आयी खटास, सोशल मीडिया पर एक्स वाइफ का सपोर्ट करते दिखे एक्टर

क्या गौतम गुलाटी को मिलेगा धोखा

अमेजन प्राइम के इस रियलिटी शो में अब कहानी गौतम गुलाटी के इर्द-गिर्द घूमते हुए नजर आ रही है। बेसमेंट से पेंटहाउस पहुंचने के बाद भी गौतम गुलाटी को लेकर साजिशें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब शो के सभी कंटेस्टेंट गौतम गुलाटी को निशाने पर साधने के लिए तैयार है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या गौतम गुलाटी को इतनी मेहनत के बाद भी धोखा मिलेगा?

क्या अब गौतम गुलाटी फिर से पेंटहाउस से बेसमेंट में जाएंगे या फिर सीधे घर जाएंगे, इसे देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है?

Navbharat Live
navbharatlive.com