ब्लैक हुडी में सिंपल लुक के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Rihanna, फैंस ने पूछा- फिर कोई ग्रैंड इवेंट तो नहीं
Rihanna Mumbai Airport: रिहाना दो साल बाद भारत लौटी हैं और मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। उनके आने की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अपने ब्यूटी ब्रांड के प्रमोशन के लिए आई हैं।
- Written By: सोनाली झा
रिहाना (फोटो- सोशल मीडिया)
Rihanna India Visit 2026: दुनियाभर में अपने गानों से पहचान बनाने वाली पॉप आइकन रिहाना एक बार फिर भारत पहुंच गई हैं। गुरुवार शाम उन्हें मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनकी मौजूदगी ने फैंस के बीच उत्साह की लहर पैदा कर दी। जैसे ही उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, वह तेजी से वायरल हो गया।
एयरपोर्ट पर रिहाना कड़ी सुरक्षा के बीच नजर आईं। उन्होंने पैपराजी को देखकर मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया और अभिवादन किया। इसके बाद वह सीधे अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गईं। उनकी यह झलक ही फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी। रिहाना अपने ग्लैमरस स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बेहद सिंपल और कूल लुक अपनाया।
रिहाना का स्टाइलिश लुक
रिहाना ने ब्लैक हुडी और पैंट पहनी थी, साथ में सनग्लासेस लगाए हुए थे। उनका यह कैजुअल लुक भी फैंस को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर उनके स्टाइल की तारीफ हो रही है। रिहाना के भारत पहुंचते ही सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शन सामने आने लगे। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि रिहाना फिर इंडिया में? इस बार किसकी शादी है? दरअसल, साल 2024 में वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने भारत आई थीं, जो काफी चर्चा में रहा था। ऐसे में उनकी इस बार की विजिट को लेकर कयासों का दौर जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
स्पाइडर-मैन के तूफान के बीच भी नहीं झुका जन नायकन, 12 दिनों में 178 करोड़ कमाकर विजय ने बनाया रिकॉर्ड
कैंसर से जंग के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, हॉस्पिटल में हुईं इमोशनल, बोलीं- बहुत हिम्मत रखनी है
साई पल्लवी के सीता बनने पर मचे बवाल के बीच दीपिका चिखलिया ने किया सपोर्ट, बोलीं- फिल्म रिलीज होने दीजिए
Rihanna chegando na Índia. O que essa querida foi fazer lá, gente ?? pic.twitter.com/bTV9fikkNw — FEИTY (@guxfenty) April 23, 2026
क्या है इस बार आने की वजह
फिलहाल रिहाना के भारत आने की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपने ब्यूटी ब्रांड से जुड़े किसी प्रमोशनल इवेंट के लिए मुंबई आई हैं। माना जा रहा है कि वह किसी खास पॉप-अप इवेंट या लॉन्च में शामिल हो सकती हैं। रिहाना की भारत वापसी ने उनके फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। अब सभी को इंतजार है कि क्या वह इस बार भी किसी बड़े इवेंट में परफॉर्म करेंगी या सिर्फ ब्रांड प्रमोशन तक ही सीमित रहेंगी। फिलहाल उनकी इस अचानक विजिट ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।
