रणवीर सिंह से लेकर परिणीति चोपड़ा तक, फिल्मों में आने से पहले इन सितारों ने की अलग-अलग नौकरियां

Bollywood Stars Struggle Life: बॉलीवुड के कई सितारे फिल्मों में आने से पहले अलग-अलग नौकरियां कर चुके हैं। परिणीति चोपड़ा ने बैंक में काम किया, अक्षय कुमार वेटर और शेफ रहे, जबकि रजनीकांत बस कंडक्टर थे।
Ranveer Singh to Parineeti Chopra
रणवीर सिंह और परिणीति चोपड़ा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on: 
Parineeti Chopra Acting Career
फिल्मों में आने से पहले परिणीति चोपड़ा ने इन्वेस्टमेंट बैंकिंग में काम किया था। उन्होंने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर चुना। आज परिणीति बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Akshay Kumar Acting Career
बॉलीवुड में आने से पहले अक्षय कुमार बैंकॉक में काम करते थे। उन्होंने एक होटल में वेटर और शेफ की नौकरी की थी। इसी दौरान उन्होंने मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी ली। बाद में यही अनुभव उनके फिल्मी सफर की नींव बना।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Ranveer Singh Acting Career
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अमेरिका में रहने के दौरान उन्होंने वेटर की नौकरी की थी। अभिनेता ने बताया कि उस समय उन्हें पॉकेट मनी की जरूरत थी। इसलिए उन्होंने यह नौकरी की थी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Nawazuddin Siddiqui Acting Career
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्मों में पहचान बनाने से पहले कई काम किए। उन्होंने एक केमिस्ट के तौर पर भी नौकरी की थी। इसके बाद संघर्ष के दौर में उन्होंने वॉचमैन का काम भी किया। आखिरकार थिएटर से होते हुए उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Boman Irani Acting Career
अभिनेता बोमन ईरानी ने बॉलीवुड में 42 साल की उम्र में डेब्यू किया था। इससे पहले बोमन बतौर फोटोग्राफर काम करते थे। आपको बता दें कि अभिनेता ने खुलासा किया था कि उन्होंने मुंबई के ताज होटल में 2 साल तक वेटर की नौकरी की थी।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Rajinikanth Acting Career
सुपरस्टार बनने से पहले रजनीकांत ने कई छोटे-मोटे काम किए थे। उन्होंने कुली के तौर पर भी काम किया और बस कंडक्टर भी रहे। इसी दौरान उन्हें एक्टिंग का शौक बढ़ने लगा। आगे चलकर उन्होंने भारतीय सिनेमा में बड़ा मुकाम हासिल किया।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Arshad Warsi Acting Career
अरशद वारसी ने भी फिल्मों में आने से पहले संघर्ष का दौर देखा था। शुरुआती दिनों में वह घर-घर जाकर कॉस्मेटिक्स बेचते थे। इसके बाद अरशद वारसी ने मनोरंजन की दुनिया में कदम रखा। आज अर्शद अपनी कॉमिक टाइमिंग और अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Randeep Hooda Acting Career
अभिनेता रणदीप हुड्डा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वे अभिनय करियर शुरू करने से पहले वेटर की नौकरी कर चुके हैं। इस समय रणदीप ऑस्ट्रेलिया में रहते थे।(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com