-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rd Burman Birth Anniversary Know About His Pancham Trio With Kishore Kumar And Gulzar
पंचम की तिकड़ी एक नहीं दो बार बनी, दोनों में अहम थे किशोर कुमार
- Written By: अनिल सिंह
आरडी बर्मन जिन्हें लोग प्यार से पंचम दा कहते थे, उनका नाम पंचम कैसे पड़ा यह एक दिलचस्प कहानी है, लेकिन इस स्टोरी में हम पंचम की तिकड़ी के बारे में बात कर रहे हैं, जो एक बार नहीं बल्कि दो बार बनी।

आर डी बर्मन अनसुने किस्से
पंचम दा का नाम बॉलीवुड में महान संगीतकार के तौर पर लिया जाता है। संगीत के प्रति उनके जुनून को बस इसी बात से परखा जा सकता है कि वह सोडे की बोतल, खाली गिलास और चम्मच से धूम बना लेते थे। 27 जून 1939 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में राहुल देव बर्मन का जन्म हुआ था। वह मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन की इकलौती औलाद थे।
अशोक कुमार ने राहुल देव बर्मन को बचपन में जब रोते हुए सुना था तब उन्होंने एसडी बर्मन को कहा था कि ये तो पंचम सुर में रो रहा है। तब से उनका नाम पंचम रख दिया गया। राहुल देव बर्मन में संगीत को लेकर गजब का जुनून था, उन्होंने बॉलीवुड को सैकड़ो यादगार नगमे दिए हैं, लेकिन आरडी बर्मन की जोड़ी किशोर कुमार के साथ खूब जमी।
ये भी पढ़ें- घोर लापरवाही, कुबेर फिल्म देख रहे थे दर्शक, धड़ाम से गिरी थिएटर की छत, कई घायल
सम्बंधित ख़बरें
शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
अमिताभ बच्चन फिर संभालेंगे KBC 18 की कमान, 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होगा नया सीजन, जानें क्या है नया कॉन्सेप्ट
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
पंचम की तिकड़ी बहुत मशहूर हुई थी, पहली बार यह तिकड़ी राजेश खन्ना, आरडी बर्मन और किशोर कुमार के बीच बनी। इस तिकड़ी ने बॉलीवुड को बेहतरीन गाने दिए। किशोर कुमार की आवाज, आरडी बर्मन का संगीत और परदे पर राजेश खन्ना। कहा जाता है कि राजेश खन्ना की एक्टिंग किशोर कुमार की आवाज और आरडी बर्मन का संगीत किसी भी गीत को जीवंत बना देता था। तीनों की तिकड़ी में बना मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू और कुछ तो लोग कहेंगे गाना पसंद काफी किया गया था।
आरडी बर्मन, किशोर कुमार और गुलजार यह पंचम की दूसरी तिकड़ी है, जिसे काफी पसंद किया गया। आरडी बर्मन का संगीत, गुलजार के लिखे गीत और किशोर कुमार की आवाज किसी भी गीत में जान फूटने के लिए काफी थी। इस तिकड़ी ने दर्जनों गीत से श्रोताओं को नवाजा, लेकिन यहां हम उनके तीन खास गाने को आपके सामने रख रहे हैं, जो आज भी लोगों के दिल में बसे हुए हैं। परिचय फिल्म का गाना मुसाफिर हूं यारों। फिल्म आंधी का तेरे बिना जिंदगी से कोई शिकवा गीत इस तिकड़ी का बेहतरीन गीत माना जाता है। 1975 में आई फिल्म खुशबू के गीत ओ माझी रे को काफी पसंद किया गया और यह भी इस तिकड़ी की बेहतरीन पेशकश में से एक था। गुलजार को छोड़कर दोनों ही तिकड़ी में मौजूद कोई भी अब जिंदा नहीं है, लेकिन इनकी अमर रचनाएं आज भी हमारे बीच मौजूद हैं।
Rd burman birth anniversary know about his pancham trio with kishore kumar and gulzar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों ने आराम की दी सलाह, CJP Protest में नहीं होंगी शामिल
Jul 24, 2026 | 08:42 PMKalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Jul 24, 2026 | 08:40 PMतनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, बोलीं- कुछ लोग मेरे काम के अवसरों को रोक रहे हैं, ब्रांड्स को दी चेतावनी
Jul 24, 2026 | 08:35 PMTMC और SRA की लापरवाही पर विधायक केलकर का एक्शन, 5 साल से भटक रहे नागरिक को 2 महीने में दिलाया घर
Jul 24, 2026 | 08:29 PMपेपर लीक विवाद के बाद बड़ा फैसला, NTA के 47 अधिकारी टर्मिनेट, कई पर होगी आपराधिक कार्रवाई
Jul 24, 2026 | 08:23 PMयूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरी लिस्ट
Jul 24, 2026 | 08:19 PMयोगी सरकार की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में नकली दवा फैक्ट्री पर छापा, 1 करोड़ की नकली दवाएं बरामद, दो गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 08:15 PMवीडियो गैलरी

कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM












