रवि किशन के फेमस डायलॉग्स पर बना गाना हुआ रिलीज, मनी फॉलो माय ब्रदर में सुनाई दी अभिनेता की आवाज

Ravi Kishan Meme: रवि किशन के वायरल मीम्स अब गाने का रूप ले चुके हैं। टी-सीरीज ने 'मनी फॉलो माय ब्रदर' ट्रैक रिलीज किया है, जिसमें उनके डायलॉग्स को पंजाबी गाने 'लख टुडू टुडू' के साथ मिक्स किया गया है।
Ravi Kishan Song Money Follows My Brother
रवि किशन(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ravi Kishan Song Money Follows My Brother: सोशल मीडिया पर वायरल हुए रवि किशन के मीम्स अब मीम्स तक सीमित नहीं रहे हैं। उनके चर्चित डायलॉग, देसी अंदाज और मजेदार पंचलाइन्स ने अब म्यूजिक का रूप ले लिया है। मशहूर म्यूजिक लेबल टी-सीरीज ने रवि किशन के वायरल मीम कल्चर को एक अनोखे अंदाज में पेश करते हुए 'मनी फॉलो माय ब्रदर' नाम का ट्रैक रिलीज किया है। गाने में रवि किशन के चर्चित डायलॉग्स को पंजाबी के आइकॉनिक गाने 'लख टुडू टुडू' के साथ मिक्स किया गया है।

रवि किशन के 'पूरे देश को पंगला दूंगा' और 'मनी फॉलो माय ब्रदर' जैसे डायलॉग सोशल मीडिया पर लंबे समय से मीम्स का हिस्सा रहे हैं। टी-सीरीज ने इन्हीं चर्चित पंचलाइन्स को पंजाबी ट्रैक 'लख टुडू टुडू' की बीट्स के साथ फ्यूजन करके एक मजेदार और एनर्जेटिक पार्टी एंथम का रूप दिया है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई और रवि किशन के फैंस इसे लेकर खासे उत्साहित नजर आए।

रवि किशन समेत इन आवाजों का कॉम्बिनेशन

'मनी फॉलो माय ब्रदर' में मैलो डी, सुरजीत बिंद्राखिया और रवि किशन की आवाज का अनोखा कॉम्बिनेशन सुनने को मिलता है। गाने के बोल मैलो डी और शमशेर संधू ने लिखे हैं। वहीं, रिमिक्स म्यूजिक मैलो डी, संगम वैज्ञानिक और अतुल शर्मा ने तैयार किया है। देसी अंदाज और एनर्जेटिक बीट्स की वजह से यह ट्रैक काफी अलग नजर आ रहा है।

पॉप स्टार अंदाज में नजर आए रवि किशन

गाने का म्यूजिक वीडियो भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। पोस्ट गुरु के निर्देशन में तैयार वीडियो में रवि किशन का एकदम अलग अवतार देखने को मिला है। डार्क शेड्स, ट्रेंडी आउटफिट और जबरदस्त स्वैग में अभिनेता किसी पॉप स्टार से कम नहीं लग रहे हैं। उनका अंदाज वीडियो को और भी मजेदार बना रहा है।

Ravi Kishan Song Money Follows My Brother
अक्षय कुमार की हैवान की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, 3 बजे तक कमाए सिर्फ 1.13 करोड़, शाम के शोज से उम्मीद

फैंस का रिएक्शन

टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर गाना रिलीज होते ही फैंस के रिएक्शन आने लगे। एक यूजर ने लिखा कि आपदा को अवसर में बदल लिए भैया जी। वहीं दूसरे ने कहा कि ट्रोलिंग को अवसर में बदल दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि वाइब तो है भाई। कुछ फैंस ने रवि किशन के इस नए अंदाज की जमकर तारीफ की। कुल मिलाकर वायरल मीम्स को गाने में बदलने का यह एक्सपेरिमेंट इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com