अक्षय कुमार की हैवान की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, 3 बजे तक कमाए सिर्फ 1.13 करोड़, शाम के शोज से उम्मीद

Haiwaan Collection: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की। रिलीज के दिन 3 बजे तक फिल्म की कमाई 1.13 करोड़ रुपये पहुंची। अब शाम और रात के शोज से कमाई बढ़ने की उम्मीद है।
Haiwaan Box Office Collection Day 1
अक्षय कुमार और सैफ अली खान(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Haiwaan Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी करीब 18 साल बाद फिल्म 'हैवान' में बड़े पर्दे पर वापस आई है। इस बार दोनों सितारे एक क्राइम थ्रिलर में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार ने विलेन का किरदार निभाया है, जबकि सैफ अली खान एक नेत्रहीन व्यक्ति की भूमिका में हैं। सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही अब फिल्म के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं, जो फिलहाल कुछ खास नजर नहीं आ रहे।

'हैवान' की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग को लेकर भी बहुत ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिला। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म के 7,368 शोज के लिए 44,176 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई। इससे प्री-सेल के जरिए बिना ब्लॉक सीटों के करीब 1.03 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर यह आंकड़ा करीब 2.76 करोड़ रुपये रहा।

हैवान की 3 बजे तक की कमाई

रिलीज के पहले दिन दोपहर 3 बजे तक फिल्म हैवान ने 1.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी करीब 9 फीसदी बताई जा रही है। यानी दोपहर तक फिल्म 2 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और शाम के शोज में दर्शकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद रहती है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म के फाइनल कलेक्शन की तस्वीर रात 10:30 बजे के बाद ज्यादा साफ होगी।

कितनी हो सकती है पहले दिन की कमाई

मौजूदा रफ्तार को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘हैवान’ ओपनिंग डे पर करीब 3 से 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। अगर शाम और रात के शोज में ऑक्यूपेंसी बढ़ती है और फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलता है, तो कमाई का आंकड़ा इससे ऊपर भी जा सकता है।

Haiwaan Box Office Collection Day 1
प्रीति जिंटा ने मदरहुड और करियर पर की खुलकर बात, बोलीं- अगर मुझे मदद नहीं मिलती तो बाहर आना भी मुश्किल होता

हैवान के स्टारकास्ट

'हैवान' में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की इस साल की दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों की 'भूत बंगला' रिलीज हुई थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली थी। यह क्राइम थ्रिलर मोहनलाल की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com