रवि दुबे और सरगुन मेहता ने शेयर की आकर्षक तस्वीरें, किया बड़े सर्प्राइज की ओर इशारा
- Written By: सोनाली झा
मुंबई: टीवी एक्टर रवि दुबे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक्ट्रेस शगुन मेहता के साथ कुछ बेहद कमाल की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में जहां रवि दुबे को ब्लैक कपड़ों में काफी स्टाइलिश देखा जा सकता है, वहीं सरगुन मेहता अपने व्हाइट आउटफिट में अपनी खूबसूरती बिखेर रही हैं।
रवि दुबे का सरप्राइज
रवि दुबे और शगुन मेहता ने इस लुक में सभी को सरप्राइज कर दिया है, लेकिन असली सरप्राइज क्या है इस चीज ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। इसे शेयर करते हुए रवि ने कैप्शन में लिखा है कि सरप्राइजेज लोडिंग।
फैंस का रिएक्शन
इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि आप दोनों को देखकर ही मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि सुपर, ये दोनों मेहनती जोड़ी है। एक अन्य ने लिखा कि जोड़ी हो तो ऐसी…जिसमें सम्मान प्यार सब कुछ…भगवान आपको आशीर्वाद दें।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक की Gen-Z का हल्लाबोल, विकास चाहिए या ऑक्सीजन? मास्क पहनकर युवाओं ने प्रशासन को घेरा
नागपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला: महिला सशक्तिकरण पर घमासान, बिल लागू करने की मांग
बुलढाणा में मातम: शादी न होने से टूटे 2 युवकों ने दी जान; बेरोजगारी और गरीबी बनी ‘दुश्मन’
बैलिस्टिक मिसाइल लेकर सड़कों पर उतरी ईरानी फौज…समर्थकों के साथ मिलकर मनाया जश्न, ट्रंप को दिखाई ताकत- VIDEO
इन तस्वीरों ने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है। सभी यह जानने के लिए बेकरार हैं कि यह पावर कपल सभी के लिए क्या लेकर आने वाला है। असल में उनके हाल ही में रिलीज हुए गाने वे हानियां की बड़ी सफलता देखने के बाद, उनका अगला प्रोजेक्ट देखना बेहद उत्साह जनक होने वाला है।
रवि और सरगुन का वर्कफ्रंट
रवि दुबे और सरगुन मेहता ने हाल ही में अपनी पंजाबी प्रोडक्शन ‘जट्ट नु चुड़ैल टकरी’ जो की गिप्पी ग्रेवाल और सरगुन स्टारर है को रिलीज किया है। बता दें कि सरगुन मेहता और रवि दुबे दंगल चैनल पर प्रसारित टीवी शो दालचिनी को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसमें रोहित चौधरी और मायरा धरती मेहरा हैं।
