पटियाला पैग गाकर विवादों में घिरे दिलजीत दोसांझ, प्रशासन की रोक के बाद बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Diljit Dosanjh Aura Tour: सिंगर दिलजीत दोसांझ इंदौर कॉन्सर्ट में फेमस सॉन्ग 'पटियाला पेग' गाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। कार्यक्रम से पहले प्रशासन ने 4 गानों पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे।
Diljit Dosanjh Indore Concert
दिलजीत दोसांझ(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • इंदौर कॉन्सर्ट से पहले प्रशासन ने 4 गानों पर रोक लगाई थी।

  • दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट में कथित तौर पर पटियाला पेग गाना गाया।

  • जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने आयोजकों को पहले ही निर्देश जारी किए थे।

Diljit Dosanjh Indore Concert Controversy: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी शानदार सिंगिग और धमाकेदार लाइव परफॉर्मेंस के लिए दुनियाभर में फेमस हैं। उनके कॉन्सर्ट में फैंस की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है, लेकिन इस बार उनका इंदौर कॉन्सर्ट म्यूजिक से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में है।

दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर के कॉन्सर्ट से पहले प्रशासन ने उनके कुछ सॉन्ग को लेकर सख्त एडवाइजरी जारी की थी। इसके बाद भी कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने कथित तौर पर अपना फेमस सॉन्ग 'पटियाला पेग' गाया। अब इस मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर हलचल तेज हो गई है।

प्रशासन ने पहले ही जारी किए थे निर्देश

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले जिला बाल संरक्षण अधिकारी की ओर से वेन्यू मैनेजर को एक ऑफिशियल लेटर भेजा गया था। इसमें साफ निर्देश दिए गए थे कि कॉन्सर्ट में ऐसे गाने नहीं गाए जाएं, जिनमें शराब या नशीले पदार्थों का इस्तेमाल किया गया हो।

प्रशासन की ओर से खासतौर पर 4 गानों पर नाराजगी जताई गई थी। अधिकारियों का कहना था कि इस तरह के गानों का बच्चों और युवाओं पर नेगेटिव प्रभाव पड़ सकता है। इसके बावजूद कॉन्सर्ट में पटियाला पेग की परफॉमेंस को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

दिलजीत के 4 गानों को लेकर क्यों हुआ विवाद

इस पूरे मामले में 4 गाने चर्चा के केंद्र में रहे। इनमें दिलजीत दोसांझ का पॉपुलर ट्रैक 'पटियाला पेग' भी शामिल था। दरअसल एक सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद प्रशासन ने इस मामले में दखलअंदाजी की थी।

शिकायत में कहा गया था कि शराब और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गानों के बोल कम उम्र के दर्शकों पर गलत असर डाल सकते हैं। इसी आधार पर आयोजकों को इन गानों को कॉन्सर्ट में शामिल नहीं करने के निर्देश दिए थे।

Diljit Dosanjh Indore Concert
रोमांस किंग जेमिनी गणेशन की 200 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग, 4 शादियां और एक्ट्रेस रेखा के पिता होने का सच

राहत इंदौरी की शायरी से दिया था जवाब

इंदौर कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने अपनी बात रखने के लिए फेमस शायर राहत इंदौरी की पंक्तियों का भी सहारा लिया। उन्होंने कॉन्सर्ट में शायरी के अंदाज में अपनी बात रखी, जिसका वीडियो भी चर्चा में रहा। उनके इस अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार प्रशासनिक अधिकारी साल 2019 के पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश का अध्ययन कर रहे हैं। इस आदेश में सार्वजनिक कार्यक्रमों में नशीले पदार्थों का महिमामंडन करने वाले गानों को लेकर आदेश दिए गए थे। अधिकारी यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि मौजूदा मामले में यह निर्देश किस तरह लागू होता है। फिलहाल किसी कार्रवाई की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।