बर्थडे स्पेशल: रैपर बादशाह का पाकिस्तानी की डिंपल गर्ल हानिया आमिर पर आया था दिल
बॉलीवुड के रैपर बादशाह का जन्म 19 नवंबर, 1985 को दिल्ली में हुआ था। बादशाह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया है। देश से लेकर विदेश तक बादशाह की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।
- Written By: सोनाली झा
बादशाह का पाकिस्तानी गर्ल हानिया आमिर पर आया था दिल
मुंबई: बॉलीवुड के सिंगर और रैपर बादशाह का जन्म 19 नवंबर, 1985 को दिल्ली में हुआ था। बादशाह आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। रैपर बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया है। देश से लेकर विदेश तक बादशाह की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। बादशाह ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। बादशाह यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं।
सिंगर बनने से पहले बादशाह इंजीनियर थे। बादशाह ने काफी समय तक बतौर इंजीनियर काम किया था, लेकिन फिर उनके सर सिंगिंग का ऐसा खुमार चढ़ गया कि उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री का रुख कर लिया। अब बादशाह के गानों के काफी फैंस हैं। एक समय ऐसा आया था कि सोशल मीडिया पर उनकी शादी की अफवाहें आने लगी थी। सोशल मीडिया पर बादशाह और नाम पाकिस्तानी की डिंपल गर्ल हानिया आमिर के साथ जोड़ा जा रहा था।
ये भी पढ़ें- एक्टर मनोज वाजपेयी के लिए खड़ी हुई मुसीबत, जमीन खरीद मामलों में सरकार ने भेजी नोटिस
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
सोशल मीडिया पर हानिया आमिर और रैपर बादशाह के वेकेशन की फोटो हमेशा वायरल होती रहती है। इतना ही नहीं खबर ये भी हैं कि हानिया और बादशाह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, हानिया और बादशाह की तरफ से कभी भी इस बात का औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। हाल ही में बादशाह के एक कॉन्सेंट में हानिया आमिर ने उन्हें गले से लगाया था। हानिया बादशाह, से 12 साल छोटी है।
बादशाह ने साल 2006 में हनी सिंह के म्यूजिक ग्रुप ‘माफिया मुडीर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कुछ समय तक इस ग्रुप के साथ काम किया, लेकिन फिर इसे लेकर विवाद हो गया। उन्होंने फिर इंद्रदीप बक्शी के साथ मिलकर सैटरडे-सैटरडे बनाया, जो हिट हो गया। हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली ‘डीजे वाले बाबू’ से, जिसे उन्होंने आस्था गिल के साथ मिलकर गाया था। इस गाने को खूब पसंद किया गया और वह देखते ही देखते इतने बड़े रैपर बन गए।
