दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम रही रणवीर सिंह की ‘जयेशभाई जोरदार’, पहले दिन कमाए इतने
- Written By: उज्वला धारपवार
मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की ‘जयेशभाई जोरदार ‘ (Jayeshbhai Jordaar) 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। भले ही अभिनेता ने जोरदार तरीके से फिल्म का प्रमोशन किया हो लेकिन यह दर्शकों पर प्रभाव डालने में विफल रही है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद थी, क्योंकि फिल्म में एक सामाजिक संदेश था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को खराब शुरुआत मिली थी। ‘जयेशभाई जोरदार’ में जहां रणवीर सिंह एक गुजराती व्यक्ति की भूमिका निभाते हैं।
BoxofficeIndia.com की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जयेशभाई जोरदार’ की ओपनिंग कुछ हद तक ‘रनवे 34 ‘ और ‘जर्सी’ की तर्ज पर है। इस बीच, ‘रनवे 34’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 3 करोड़ रुपये और जर्सी ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 4 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म अपने पहले दिन लगभग 5-6 करोड़ रुपये कमाएगी।
यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘जयेशभाई जोरदार’ में ‘अर्जुन रेड्डी’ फेम शालिनी पांडे भी हैं, जो उनके बॉलीवुड डेब्यू का प्रतीक है। फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है। यह 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
