‘धुरंधर 2’ रिलीज से पहले रणवीर सिंह ने फैंस को कहा धन्यवाद, दिया बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Ranveer Singh Dhurandhar 2: रणवीर सिंह ने धुरंधर 2 के म्यूजिक लॉन्च पर फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए फिल्म की सफलता को लेकर दावा किया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म इंडियन सिनेमा का भविष्य तय कर सकती है।
- Written By: सोनाली झा
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (फोटो- सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Success Claim: रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसका क्रेज दर्शकों के बीच साफ नजर आ रहा है। इसी बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस के बीच पहुंचकर उनका आभार जताते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, फिल्म के म्यूजिक लॉन्च इवेंट के दौरान रणवीर सिंह ने मंच से अपने फैंस का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनकी पिछली फिल्म ‘धुरंधर’ को जो बड़ी सफलता मिली, उसमें दर्शकों का प्यार और समर्थन सबसे अहम रहा। रणवीर ने पूरी टीम की ओर से दुनियाभर के सिनेमा प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर 2’ को लेकर एक बड़ा दावा भी किया।
रणवीर सिंह ने कही ये बात
रणवीर सिंह ने कहा कि यह फिल्म इंडियन सिनेमा के भविष्य को तय करने वाली साबित हो सकती है। उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया। फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के साथ-साथ रणवीर ने पूरी टीम की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म एक टीम वर्क का नतीजा है, जिसमें हर किसी ने अपना बेहतरीन योगदान दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Dhurandhar 2 Collection: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, ‘राजा शिवाजी’ और ‘एक दिन’ को दी कड़ी टक्कर
Retro Movie: पूजा हेगड़े ने ‘रेट्रो’ के सेट के खतरनाक किस्से सुनाए, तूफान, चोट और आग के बीच हुई थी शूटिंग
Raja Shivaji Review: राजा शिवाजी के पब्लिक रिव्यू ने मचाया तहलका, दर्शक बोले- आंसुओं से भरी मास्टरपीस फिल्म
‘या अल्लाह! रसगुल्ला!’ टिप्पणी पर बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला, भारती सिंह-शेखर सुमन को 2010 के केस में बड़ी राहत
Ab indian cinema ka mustakbil ab dhurandhar the revenge teh karega 🔥😝 Lmaooo ranveeeer 😭🤣 #DhurandharTheRevenge #Dhurandhar2 pic.twitter.com/Mz5LAgxoP0 — 🧨 (@sapphiirepixie) March 17, 2026
फिल्म के संगीत की जमकर की सराहना
म्यूजिक लॉन्च के दौरान रणवीर ने फिल्म के संगीत की भी जमकर सराहना की। उन्होंने म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव को बेहद टैलेंटेड और एनर्जेटिक बताया। रणवीर के मुताबिक, फिल्म का म्यूजिक इसकी सबसे बड़ी ताकत है और हाल ही में रिलीज हुआ ‘आरी आरी’ गाना दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। बता दें कि ‘धुरंधर 2’ का पेड प्रीव्यू 18 मार्च को रखा गया है, जबकि फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग
एडवांस बुकिंग और प्रमोशन को देखते हुए फिल्म से बड़ी ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है। कुल मिलाकर, रणवीर सिंह का यह वीडियो और उनका आत्मविश्वास यह संकेत देता है कि धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।
