-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Rania Rao Properties Seized Ed In Gold Smuggling And Money Laundering Case
रान्या राव की बढ़ी मुश्किलें, गोल्ड स्मगलिंग केस में ED ने जब्त की प्रॉपर्टी
- Written By: स्नेहा मौर्या
एक्ट्रेस रान्या राव इन दिनों मुश्किलों में फंस गई हैं। इंटरनेशनल गोल्ड स्मगलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब ईडी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है और करीब 34 करोड़ की प्रॉपर्टी भी जब्त कर ली है।

रान्या राव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस रान्या राव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इंटरनेशनल गोल्ड स्मगलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। ईडी ने रान्या की करीब 34.12 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।
ईडी ने ये कार्रवाई कर्नाटक के बेंगलुरु और तुमकुर जिलों में की है। जब्त की गई संपत्तियों में रान्या राव और उनके साथियों के नाम पर रिहायशी घर, प्लॉट, इंडस्ट्रियल लैंड और एग्रीकल्चर लैंड शामिल हैं। ईडी ने यह संपत्तियां PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत अटैच की हैं, यह कहते हुए कि ये संपत्तियां उस अवैध कमाई के बराबर हैं जो अपराध से अर्जित की गई थी, लेकिन अभी तक ट्रेस नहीं की जा सकी है।
जांच की शुरुआत 7 मार्च 2025 को CBI द्वारा दर्ज की गई एक FIR से हुई थी। ये FIR डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की शिकायत पर आधारित थी। इसमें दो विदेशी नागरिक एक ओमानी और एक UAE निवासी को मुंबई एयरपोर्ट पर 21.28 किलो सोने के साथ पकड़ा गया था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 18.92 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
इससे कुछ दिन पहले, 3 मार्च को, रान्या राव को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। वह 14.2 किलो अवैध गोल्ड (24 कैरेट फॉरेन ओरिजिन) के साथ पकड़ी गई थीं, जिसकी कीमत करीब 12.56 करोड़ थी। उनके घर पर छापेमारी में भी 2.67 करोड़ रुपये नकद और 2.06 करोड़ की गोल्ड जूलरी बरामद हुई थी।
ईडी की जांच में सामने आया है कि रान्या राव, तरुण कोंडुरु राजू और उनके अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर संगठित तरीके से गोल्ड स्मगलिंग का अंतरराष्ट्रीय रैकेट चला रही थीं। दुबई, युगांडा और अन्य देशों से सोना भारत लाया जाता था, और हवाला के जरिए भुगतान किया जाता था। झूठे कस्टम डिक्लेरेशन और दो अलग-अलग ट्रैवल डॉक्युमेंट्स के जरिए भारत में एंट्री होती थी।
ये भी पढ़ें- शेफाली की मौत के बाद ‘कांटा लगा’ सीक्वल पर रोक, सिंगर सोना महापात्रा ने कसा तंज
रान्या भले ही पूछताछ में खुद को बेकसूर बता रही हों, लेकिन डिजिटल चैट्स, इनवॉयस, कस्टम दस्तावेज और ट्रैवल रिकॉर्ड्स ने उनको बेनकाब कर दिया है। अब तक की जांच में 55.62 करोड़ की अवैध कमाई के सुराग मिल चुके हैं। साथ ही ईडी का कहना है कि इस मामले में कुछ सरकारी अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है, और जल्द ही और खुलासे हो सकते हैं।
Rania rao properties seized ed in gold smuggling and money laundering case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














