मंदिर में शूटिंग के लिए बदल लिया था नाम, जानें कैसे सबीहा शेख से बनी भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी

Rani Chatterjee Birthday Special: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी 3 नवंबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। जानिए उनका असली नाम, पहली फिल्म, करियर की सफलता और उनसे जुड़ी खास बातें।
Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Real Name
रानी चटर्जी जन्मदिन विशेष(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का असली नाम है सबीहा शेख

  • डेब्यू फिल्म ससुरा बड़ा पइसावाला के लिए बदला था नाम

  • 400 से ज्यादा फिल्मों में किया काम, खतरों के खिलाड़ी 10 में भी आईं नजर

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Real Name: भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक रानी चटर्जी आज अपना 37 वां जन्मदिन मना रही है। लगभग 2 दशक से काम करने वाली रानी चटर्जी करीब 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी है।

3 नवंबर 1989 को मुंबई में जन्मी एक्ट्रेस का जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उन्होंने मुंबई में ही अपनी पढ़ाई-लिखाई पूरी की।

रानी की जिंदगी में असली मोड़ तब आता है, जब वो साल 2004 में मनोज तिवारी के साथ फिल्म ससुरा बड़ा पइसावाला से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करती है। ऑडियंस को ये जोड़ी काफी पसंद आयी थी। रानी चटर्जी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी ब्लॉकबस्टर रही थी।

रानी चटर्जी नहीं सबीहा शेख है असली नाम

रानी की जिंदगी में सबसे बड़ा मोड़ तो तब आता है जब शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को अपना असली नाम बदलना पड़ा था। मुंबई के मुस्लिम परिवार में जन्मी रानी चटर्जी का असली नाम सबीहा शेख है। अपनी डेब्यू फिल्म में शूटिंग के लिए उन्होंने अपना नाम बदला, जिसके बाद से उनका स्क्रीन नेम ही रानी चटर्जी पड़ गया। आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा पूरे भारत में उनकी पहचान रानी चटर्जी के नाम से ही होती है।

इन सुपरहिट फिल्मों में किया काम

रानी चटर्जी ने नागिन, देवरा बड़ा सतावेला, गंगा यमुना सरस्वती, रानी नंबर 786, दरिया दिल, रानी बनल ज्वाला, घरवाली बाहरवाली, रियल इंडियन मदर, 'रानी वेड्स राजा, लेडी सिंघम, दूल्हा नाचा गली गली, श्रीमान श्रीमती, शेरनी, परिणय सूत्र, हां मैंने भी प्यार किया था और नौकरानी बनी महारानी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया हैं।

Bhojpuri Actress Rani Chatterjee Real Name
OTT Trending List: प्राइम वीडियो पर इन 10 फिल्मों और सीरीज का जलवा, राइज एंड फॉल 2 ने हासिल की दूसरी जगह

वेब सीरीज और रियलिटी शोज में आ चुकी है नजर

भोजपुरी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने वाली रानी चटर्जी का करियर सिर्फ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रहा है। रानी चटर्जी ने कई हिंदी वेब सीरीज और रियलिटी शोज में भी काम किया है। रानी चटर्जी मस्तराम नाम की वेबसीरीज में नजर आ चुकी है। साथ ही वो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 का भी हिस्सा रह चुकी है। इसके अलावा रानी ने मस्त मौली, क्राइम अलर्ट, बेटी हमारी अनमोल, सिंदूर की कीमत और गुड़िया हमारी सब पर भारी जैसे टीवी शोज में भी काम किया है।

नागिन के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

रानी चटर्जी को साल 2013 में फिल्म नागिन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अपनी अदाकारी, खूबसूरती और डांस मूव्स के दम पर उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। हाल ही में वह जियो सिनेमा/हॉटस्टार के रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में भी नजर आई थीं।