OTT Trending List: प्राइम वीडियो पर इन 10 फिल्मों और सीरीज का जलवा, राइज एंड फॉल 2 ने हासिल की दूसरी जगह

Amazon Prime Video Top 10: अमेजन प्राइम वीडियो की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में मिर्जापुर द मूवी पहले नंबर पर है। वहीं राइज एंड फॉल 2, जेलर और कॉमरेड कल्याण भी दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं।
Amazon Prime Video Top 10 Trending Movies
अमेज़न प्राइम वीडियो टॉप 10(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • प्राइम वीडियो की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में मिर्जापुर: द मूवी नंबर 1

  • राइज एंड फॉल 2 और कॉमरेड कल्याण ने भी बनाई जगह

  • जेलर से द टर्मिनल लिस्ट तक, ये हैं टॉप 10 शोज और फिल्में

Amazon Prime Video Top 10 Trending Movies: अब मनोरंजन के लिए सिर्फ टीवी पर निर्भर नहीं रहा जाता है। आज की दुनिया में ऑडियंस के पास टीवी के अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी ऑप्शन मौजूद हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर मनोरंजन के लिए फिल्मों और वेब सीरीज के ढेरों ऑप्शन हैं। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई और पुरानी फिल्में और सीरीज ट्रेंड करती रहती हैं। इस हफ्ते इस प्लेटफॉर्म की टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में हाल ही में आयी फिल्म मिर्जापुर द मूवी पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं।

मिर्जापुर: द मूवी

प्राइम वीडियो की टॉप 10 लिस्ट में मिर्जापुर द मूवी पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु शर्मा, कुलभूषण खरबंदा और अभिषेक बनर्जा नजर आए थे। ये फिल्म 30 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज हुई थी।रिलीज के बाद से ही इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

2. राइज एंड फॉल सीजन 2

रियलिटी शो राइज एंड फॉल का दूसरा सीजन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इसे पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। शो में करण पटेल, स्वरा भास्कर, प्रियंका चाहर चौधरी, शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी और तेज प्रताप यादव सहित कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं।

3. कॉमरेड कल्याण

श्री विष्णु और महिमा नांबियार की तेलुगु एक्शन-कॉमेडी फिल्म कॉमरेड कल्याण तीसरे स्थान पर है। यह फिल्म 30 अक्टूबर 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। तेलुगु के अलावा इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी देखा जा सकता है।

4. चार यार

क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज चार यार चौथे नंबर पर है। इसकी कहानी मुंबई के चार दोस्तों जय, टोनी, साहिल और समीर के इर्द-गिर्द घूमती है। पैसों की मजबूरी उन्हें अपराध और कार चोरी की दुनिया में ले जाती है।

5. जेलर

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर पांचवें स्थान पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चाओं के बीच दर्शक एक बार फिर इसके पहले पार्ट को देख रहे हैं।

6. लव इन डिस्गाइज

कोरियाई रोमांटिक-थ्रिलर ड्रामा 'लव इन डिस्गाइज' छठे नंबर पर है। इसकी कहानी एक महिला जासूस की है, जो हत्या के रहस्य को सुलझाने के लिए पुरुष का भेष बदलकर एक अमीर सीईओ की सेक्रेटरी बन जाती है।

7. द डार्क हेवन

साल 2026 में रिलीज हुई तमिल क्राइम-थ्रिलर और मिस्ट्री फिल्म द डार्क हेवन सातवें स्थान पर है। रहस्य और अपराध से जुड़ी इसकी कहानी दर्शकों को बांधे रखने की कोशिश करती है।

8. द टर्मिनल लिस्ट

अमेरिकी एक्शन-थ्रिलर सीरीज द टर्मिनल लिस्ट आठवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज के अब तक दो सीजन रिलीज हो चुके हैं।

9. दुपहिया 2

पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज दुपहिया का दूसरा सीजन नौवें स्थान पर है। कहानी बिहार के एक शांत गांव में नई मोटरसाइकिल चोरी होने के बाद शुरू होती है। इसके बाद शादी और गांव की इज्जत बचाने के लिए कई मजेदार घटनाएं होती हैं।

Amazon Prime Video Top 10 Trending Movies
Diwali 2026 Special Story: पटाखे से जला हाथ, फिर भी नहीं रुके अमिताभ बच्चन, 2 महीने तक झेली थी ये परेशानी

10. खलीफा: द रूलर

पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म खलीफा: द रूलर इस लिस्ट में दसवें नंबर पर शामिल है। इस तरह प्राइम वीडियो की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में हिंदी, दक्षिण भारतीय और विदेशी कंटेंट का मिश्रण देखने को मिल रहा है।