मुंबई: अभिनेता रणबीर कपूर और निर्देशक नितेश तिवारी की मेगा प्रोजेक्ट रामायण को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। पिछले काफी समय से इस प्रोजेक्ट के बंद होने की खबर आ रही थी। लेकिन अब खबर है कि रामायण अगले साल जून से फ्लोर पर जाएगी और इसकी शूटिंग शुरू कर दी जायेगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और सई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। तो वहीं साउथ के सुपर स्टार ‘यश’ रावण का किरदार निभा सकते हैं। पहले खबर थी कि फिल्म की शूटिंग साल 2024 की शुरूआत में शुरू होने वाली है। लेकिन जानकारी के लिए आपको बता दें कि नितेश तिवारी और मधु मंतेना की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ की फिल्म को लेकर अभी तक कई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि इस फिल्म में पहले रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट को सीता के किरदार में साइन किया गया था, लेकिन बाद में आलिया भट्ट ने इस प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया और उनकी जगह साई पल्लवी ने ले ली।
रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर हाल ही में ‘एनिमल’ में नजर आए थे। इसके अलावा एक्टर के पास और भी कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। रणबीर कपूर ‘एनिमल पार्क’, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ समेत कई फिल्मों का हिस्सा हैं। रणबीर की ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब तक उनकी फिल्म टिकट खिड़की पर 458 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।