रणबीर कपूर की 'रामायण' की OTT रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, थिएटर के बाद इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' थिएटर के बाद जियोहॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म पे-पर-व्यू मॉडल पर आएगी, जिसके लिए सब्सक्रिप्शन के अलावा पैसे देने पड़ सकते हैं।
Ramayana OTT Release
रणबीर कपूर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रणबीर कपूर की 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म थिएटर के बाद जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो सकती है।

  • फिल्म पे-पर-व्यू मॉडल के तहत रिलीज हो सकती है, जिसके लिए अलग से पैसे देने पड़ सकते हैं।

Ranbir Kapoor Film Ramayana OTT Release: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के वीएफएक्स, कलाकारों की एक्टिंग और भव्य सेट की खूब चर्चा हो रही है। सिनेमाघरों में दस्तक देने के साथ ही अब दर्शकों के मन में इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर की 'रामायण' के डिजिटल राइट्स जियोहॉटस्टार के पास हैं। फिल्म का थिएट्रिकल रन खत्म होने के बाद इसे इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाने की संभावना है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी डिजिटल रिलीज की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

सब्सक्रिप्शन होने पर भी देने पड़ सकते हैं एक्स्ट्रा पैसे

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म रामायण जियोहॉटस्टार पर पे-पर-व्यू मॉडल के तहत उपलब्ध हो सकती है। इसका मतलब है कि दर्शकों को फिल्म ऑनलाइन देखने के लिए अलग से पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। खास बात यह है कि प्लेटफॉर्म का एक्टिव सब्सक्रिप्शन होने के बावजूद फिल्म देखने के लिए अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है। हालांकि, इस व्यवस्था को लेकर भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Ramayana OTT Release
'धुरंधर 2' के बाद क्या 'रामायण' रचेगी इतिहास? 1000 करोड़ की कमाई पर ट्रेड एक्सपर्ट्स ने कही ये बात

बॉक्स ऑफिस पर रामायण की शानदार शुरुआत

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के पहले दिन रात 7:30 बजे तक फिल्म ने 49.24 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, इसका ग्रॉस कलेक्शन 58.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था। पहले दिन के अंतिम आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा था।

फिल्म की स्टारकास्ट और म्यूजिक भी चर्चा में

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण की भूमिका में हैं। इसके अलावा रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल और सनी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। जटायु को अनुपम खेर ने आवाज दी है, जबकि दिलजीत दोसांझ ने हनुमान चालीसा गाई है। फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने तैयार किया है। अब दर्शकों को इसके ओटीटी प्रीमियर की आधिकारिक तारीख का इंतजार है।