रणबीर कपूर और यश की 'रामायण पार्ट 2' का इंतजार कर रहे एटली, बोले- आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी यह फिल्म

Atlee Praises Ranbir Kapoor Film Ramayana: निर्देशक एटली ने रणबीर कपूर और यश की 'रामायण' की तारीफ करते हुए इसे भारतीय सिनेमा का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस फिल्म का जश्न मनाएगी।
Atlee Ramayana Review
एटली ने रामायण की तारीफ की(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • निर्देशक एटली ने फिल्म रामायण की जमकर तारीफ की।

  • उन्होंने इसे भारतीय सिनेमा का शानदार और असाधारण अनुभव बताया।

  • रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की एक्टिंग ने एटली का दिल जीत लिया।

Atlee Ramayana Review: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' इन दिनों चर्चा में है। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों की भी सराहना मिल रही है। अब साउथ के मशहूर फिल्म निर्देशक एटली ने भी 'रामायण' की जमकर तारीफ की है। उन्होंने फिल्म को भारतीय सिनेमा की भव्यता और संस्कृति का शानदार उदाहरण बताया है।

एटली ने कहा कि पूरी दुनिया इस भारतीय फिल्म का जश्न मनाएगी। एटली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने 'रामायण' को शानदार सोच और बेहतरीन सिनेमाई अनुभव का नतीजा बताया। निर्देशक के मुताबिक, फिल्म का विजन बेहद भव्य है और यह भारतीय संस्कृति तथा भावनाओं से भी खूबसूरती से जुड़ती है।

एटली ने कही ये बात

निर्देशक एटली ने लिखा कि क्या शानदार सोच है। क्या बेहतरीन फिल्म है। यह कितना असाधारण सिनेमाई अनुभव है। 'रामायण' वैश्विक मंच पर गर्व से खड़ा भारतीय सिनेमा है। उन्होंने आगे कहा कि यह ऐसी फिल्म है, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। वह इसे अपने बच्चों और परिवार के साथ देखना चाहते हैं और अपनी निजी लाइब्रेरी में हमेशा के लिए सहेजकर रखना चाहते हैं।

Atlee Ramayana Review
सीता हरण पर खत्म होगी 'रामायण पार्ट 1' की कहानी, पोस्ट-क्रेडिट सीन में सनी देओल बनेंगे हनुमान

रणबीर कपूर और यश की एक्टिंग ने जीता दिल

एटली ने फिल्म की स्टारकास्ट की परफॉर्मेंस की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल और शोभना समेत पूरी कास्ट के अभिनय को शानदार बताया। इसके अलावा उन्होंने ए.आर. रहमान और हंस जिमर के संगीत की भी सराहना की। फिल्म के शानदार विजुअल्स के लिए उन्होंने पूरी टेक्निकल टीम को बधाई दी।

नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी के विजन को सराहा

एटली ने फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी की भी तारीफ की। उन्होंने नमित मल्होत्रा के विजन को असाधारण बताया, वहीं नितेश तिवारी की मेहनत, विनम्रता और निर्देशन के लिए सम्मान जाहिर किया। इसके साथ ही उन्होंने पटकथा लेखक श्रीधर राघवन के काम की भी तारीफ की।

Atlee Ramayana Review
Ramayana Movie रिलीज के बीच सनी देओल को सतायी धर्मेंद्रजी की याद, छोटे बेटे संग पहुंचे पापा के फार्महाउस

रामायण पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार

एटली ने अपनी पोस्ट के आखिर में कहा कि 'रामायण' भारतीय सिनेमा की क्षमता को दुनिया के सामने पेश करती है। उन्होंने लिखा कि जब हमारी कहानियों, संस्कृति और भावनाओं को इतने बड़े स्तर पर दुनिया के सामने रखा जाता है, तो यह गर्व की बात है। उनके मुताबिक, पूरी दुनिया इस भारतीय फिल्म का जश्न मनाने वाली है। एटली ने यह भी कहा कि उन्हें फिल्म का हर हिस्सा पसंद आया और अब वह इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।