आलिया भट्ट और विक्की कौशल के सामने रणबीर कपूर का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, बोले- बहुत बोल रहा है तू

Ranbir Kapoor Viral Video: रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी के बार-बार आवाज लगाने पर नाराज होते दिखे। डिनर के बाद रणबीर ने पीछे मुड़कर पैपराजी से कहा कि बहुत बोल रहा है तू।
Ranbir Kapoor Viral Video
रणबीर कपूर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ranbir Kapoor Angry Paparazzi: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में वह आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म के तीनों कलाकारों के फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आए थे। इसके बाद रणबीर, आलिया, विक्की और संजय लीला भंसाली मुंबई में एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंचे। यहां से बाहर निकलते समय रणबीर का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह एक पैपराजी पर नाराज होते दिखाई दिए।

रेस्टोरेंट से बाहर निकलने के बाद रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और संजय लीला भंसाली ने पैपराजी के लिए एक साथ पोज दिए। सभी ने कैमरों के सामने तस्वीरें क्लिक करवाईं। इसके बाद चारों अपनी-अपनी कार की ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान एक पैपराजी लगातार रणबीर को आवाज लगाने लगा और उनसे फुटेज देने के लिए कहता रहा।

रणबीर कपूर की नाराजगी

पैपराजी के बार-बार आवाज लगाने पर रणबीर पीछे मुड़े और नाराजगी जाहिर करते हुए बोले, ‘बहुत बोल रहा है तू…’ इसके बाद वह अपनी पत्नी आलिया के साथ आगे बढ़ गए। विक्की कौशल भी वहां से निकलते नजर आए। रणबीर का यह रिएक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने लगा। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स रणबीर के इस अंदाज को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

लव एंड वॉर में साथ दिखेंगे रणबीर, आलिया और विक्की

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को रोमांटिक-वॉर ड्रामा बताया जा रहा है और इसकी कहानी लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द घूमती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर और विक्की फिल्म में आर्मी ऑफिसर के किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। फिल्म की रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 तय की गई है।

Ranbir Kapoor Viral Video
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर भड़के सलमान खान, बोले- मैं नहीं चाहता कि आप मुश्किल रास्ते से सीखें

रामायण में भगवान राम बनेंगे रणबीर

'लव एंड वॉर' से पहले रणबीर कपूर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ में नजर आएंगे। फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, अरुण गोविल और सनी देओल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म को इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज किए जाने की तैयारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com