राहा कपूर ने पैप्स को पहले किया हाय....फिर दी फ्लाइंग किस, रणबीर-आलिया की लाडली का वायरल हुआ क्यूट वीडियो

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें राहा पैपराजी को पहले हाय बोलती है, फिर उन्हें फ्लाइंग किस देती हैं।
रणबीर-आलिया की लाडली ने पैप्स को पहले किया हाय....फिर दिया फ्लाइंग किस, वायरल हुआ राहा का क्यूट वीडियो
राहा कपूर का वायरल हुआ क्यूट वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। साथ ही उनकी बेटी राहा कपूर भी अपनी क्यूटनेस से लोगों को दिवाना बनाती रहती हैं। इसी बीच बीते शुक्रवार शाम कपल अपनी बेटी राहा के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। जहां पैपराजी के कैमरे से राहा का एक क्यूट वीडियो सामने आया है।

दरअसल, इस वीडियो में आलिया बेबी राहा को गोद में लिए नजर आ रही हैं। वहीं राहा अचानक पैपराजी को देख काफी खुश हो जाती है। इसके बाद उन्हें फ्लाइंग किस देती और अपनी प्यारी-सी आवाज में उन्हें "बाय" बोलती हैं। ऐसे में अब राहा का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग अपना प्यार लुटा रहे हैं। इससे पहले भी क्रिसमस पर राहा ने अपनी प्यारी-सी मुस्कान पर लोगों का ध्यान खींचा था।

साल 2022 में आलिया-रणबीर ने रचाई थी शादी

आपको बता दें, कई सालों की डेटिंग के बाद आलिया और रणबीर ने अप्रैल 2022 में शादी रचाई थी और शादी के तीन महीने एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर आई थी। इसके बाद नवंबर 2022 में ही उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ और 25 दिसंबर 2023  यानी क्रिसमस के मौके पर रणबीर और आलिया ने राहा को  पहली बार पब्लिकिली रिवील किया। वहीं राहा अब दो साल की हो गई हैं और अक्सर अपने पेरेंट्स के साथ नजर आती रहती हैं। लेकिन हर बार राहा अपनी प्यारी मुस्कान और क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतती रहती हैं।

कपल का वर्कफ्रंट

इस बीच कपल के वर्कफ्रंट की बात करें, तो आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। शिव रवैल द्वारा निर्देशित, 'अल्फा' यशराज फिल्म्स की प्रशंसित जासूसी दुनिया में एक बेहतरीन फिल्म है और यह 25 दिसंबर 2025 में रिलीज होने वाली है। दूसरी तरफ, रणबीर कपूर को आखिरी बार तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना के साथ एनिमल में देखा गया था। इस बीच खबरे हैं कि अभिनेता के पास एनिमल का सीक्वल भी है, जिसका नाम एनिमल पार्क है। इसके अलावा उनके पास आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ 'लव एंड वॉर' भी है। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com