

Ramayana Vs Adipurush Trailer Fans Reaction: साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है। गुरुवार को तड़के ब्रह्म मुहूर्त पर नितेश तिवारी की रामायण का मनभावक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
रामायण का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब फैंस ने इसको लेकर अपना रिएक्शन देना भी शुरू कर दिया है। जहां इस ट्रेलर ने कई दर्शकों के दिलों में जगह बनायी है। फैंस के इस रिएक्शन के चलते रामायण ट्रेलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।
रामायण का ट्रेलर सामने आते ही कुछ दर्शकों को आदिपुरुष की भी याद आ गई। जहां एक ओर रामायण ट्रेलर रिलीज के बाद रणबीर कपूर को जमकर तारीफ मिल रही है, तो वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आदिपुरुष की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। आदिपुरुष को लेकर फैंस का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किसी यूजर ने आदिपुरुष के डायलॉग राइटर और लेखक मनोज मुंतशिर को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने फिल्म के इस डायलॉग कपड़ा तेरी लंका का (कपड़ा तेरे बाप का), तेल तेरी लंका का, आग तेरी लंका का और जलेगी भी तेरी लंका ही के बारे में रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि ऐसे डायलॉग लिखने के लिए मनोज मुंतशिर को कम से कम 6 महीने की जेल होनी चाहिए।
https://twitter.com/ManozTalks/status/2082139833296994808
वही दूसरी ओर एक यूजर ने आदिपुरुष को लेकर लिखा कि आदिपुरुष सच में ज़िंदगी में एक बार मिलने वाला अनुभव था... क्योंकि कोई भी इसे दोबारा अनुभव नहीं करना चाहता। यूजर्स के इन रिएक्शन के चलते आदिपुरुष एक्स पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है।
https://twitter.com/Filmy_Babbar/status/2082324137285124245
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रामायण के ट्रेलर को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई यूजर्स ने इस फिल्म की जमकर तारीफ की है, तो कई ऐसे भी यूजर्स है जिन्होंने इसकी आलोचना करते हुए इस फिल्म को आदिपुरुष का दूसरा भाग बता दिया है।
https://twitter.com/Rudra04shiva/status/2082607140683055395
ये भी पढ़ें :-
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी मां सीता और रवि दुबे लक्ष्मणजी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा रावण की भूमिका सुपरस्टार यश निभा रहे हैं। साथ ही इस फिल्म में टीवी के सबसे चहेते राम यानी अरुण गोविल दशरथ महाराज की भूमिका निभाते हुए दिखायी दे रहे हैं।