रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में तोड़े रिकॉर्ड, बिकीं 2.5 लाख ज्यादा टिकटें

Ramayana Advance Booking: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने रिलीज से 11 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग में 2.5 लाख से ज्यादा टिकट बेचकर 20 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।
Ramayana Advance Booking
फिल्म रामायण(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रामायण की रिलीज में 11 दिन बाकी फिर भी एडवांस बुकिंग में की करोड़ो की कमाई।

  • रणबीर कपूर की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में बिकीं ढाई लाख ज्यादा टिकटें।

  • सिनेमाघरों में दस्तक से पहले ही फिल्म ने की करोड़ों की कमाई

Ramayana Advance Booking Collection: इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में केवल एक ही नाम गूंज रहा है, और वह है पौराणिक फिल्म रामायण का। फिल्म के बड़े पर्दे पर आने में अभी कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन दर्शकों के बीच इसका क्रेज इस कदर बढ़ चुका है कि टिकट खिड़कियों पर अभी से ही बाढ़ आ गई है।

रिलीज से कई दिन पहले ही शुरू हुई एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस के सारे पुराने रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ना शुरू कर दिया है। फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टिकटें पलक झपकते ही बिक रही हैं और आंकड़े हर किसी को हैरान करने के लिए काफी हैं।

रिलीज से 11 दिन पहले बिकी 2.50 लाख से ज्यादा टिकटें

किसी भी फिल्म की पॉपुलेरिटी का असली पैमाना उसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े होते हैं। इस फिल्म ने रिलीज से पूरे 11 दिन पहले ही टिकट खिड़की पर अपनी धाक जमा ली है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार एडवांस बुकिंग के मामले में इस फिल्म ने 2 लाख पचास हजार से ज्यादा टिकटों की बिक्री का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।

सिनेमाघरों में दर्शकों की इस बेताबी को देखकर साफ है कि फिल्म जब बड़े पर्दे पर उतरेगी, तो बॉक्स ऑफिस पर कई नए मील के पत्थर स्थापित करेगी। ट्रेड एनालिस्ट्स भी इस ताबड़तोड़ एडवांस सेल को देखकर हैरान हैं।

Ramayana Advance Booking
ग्लैमर से दूर भक्ति में डूबे विराट-अनुष्का, कृष्णा दास के कॉन्सर्ट में जपने लगे हरि नाम, वीडियो हुआ वायरल

20 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर बनाया रिकॉर्ड

सिनेमाघरों में फिल्म 'रामायण' के पहुंचने से पहले ही कलेक्शन के मोर्चे पर एक नया इतिहास लिखा जा चुका है। एडवांस बुकिंग के जरिए इस फिल्म ने महज कुछ ही दिनों के अंदर कमाई के मामले में 20 करोड़ रुपये का बड़ा पड़ाव पार कर लिया है।

आमतौर पर यह आंकड़ा फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन का होता है, लेकिन रणबीर कपूर और साई पल्लवी की इस फिल्म ने तो रिलीज से पहले ही यह करिश्मा करके दिखा दिया है। देश के विभिन्न हिस्सों से मिल रहे बुकिंग के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं कि दर्शक इस भव्य गाथा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए कितने बेताब हैं।

रणबीर कपूर की एक्टिंग और भव्यता को लेकर क्रेज

फिल्म रामायण की इस अभूतपूर्व सफलता के पीछे इसके कलाकारों और भव्य निर्माण का बहुत बड़ा हाथ है। मुख्य भूमिका निभा रहे एक्टर रणबीर कपूर के इस नए और अलौकिक रूप को देखने के लिए फैंस काफी समय से बेताब थे। डायरेक्टर ने इस पौराणिक कथा को आधुनिक तकनीक और भव्य सीन के साथ पिरोने की कोशिश की है, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाने में पूरी तरह सफल साबित हो रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com