रामायण से राम-सीता के प्रेम का पहला गाना मंगल रंग रिलीज, रणबीर और साई पल्लवी की जोड़ी ने बढ़ाई उत्सुकता

Ramayana Mangal Rang Out Now: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का पहला रोमांटिक गाना 'मंगल रंग' रिलीज हो चुका है, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
Ramayana Mangal Rang Out Now
रणबीर कपूर और साई पल्लवी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • ‘रामायण’ का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज हुआ।

  • रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आ रहे हैं।

  • एआर रहमान ने संगीत दिया है और अरिजीत सिंह व श्रेया घोषाल ने गाना गाया है।

  • कुमार विश्वास ने ‘मंगल रंग’ गाने के बोल लिखे हैं।

Ramayana Movie New Song Out: भारतीय सिनेमा के इतिहास में जिस फिल्म का सबसे बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, वह है डायरेक्टर नितेश तिवारी की पौराणिक गाथा 'रामायण'। फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी मचा देती है।

इसी कड़ी में अब मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना 'मंगल रंग' रिलीज कर दिया है, जो भगवान राम और माता सीता के पवित्र प्रेम प्रसंग को पर्दे पर जीवंत करता नजर आ रहा है। जैसे ही फिल्म का यह गाना सामने आया, संगीत प्रेमियों और सिने दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है, क्योंकि इसमें भारतीय संस्कृति और शास्त्रीय संगीत की अनूठी मिठास घुली हुई है।

पारंपरिक धुनों से सजा 'मंगल रंग' सॉन्ग

फिल्म रामायण का यह नया गाना अपनी भव्यता और सादगी के कारण पहले ही दिन चर्चा का मुद्दा बन गया है। गाने की शुरुआत बेहद शांत और मनमोहक परिवेश से होती है, जो दर्शकों को त्रेता युग की पौराणिक दुनिया में ले जाने का काम करती है।

म्यूजिक डायरेक्टर ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों का बहुत ही खूबसूरत इस्तेमाल किया है, जो कान में रस घोलने का काम करता है। पर्दे पर दिखाई जाने वाली हर एक फ्रेम प्राचीन कला और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन मेल पेश करती है, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि फिल्म को बनाने में बेहद बारीकी से काम किया गया है।

Ramayana Mangal Rang Out Now
फायरिंग की सनसनी के बीच टाइगर श्रॉफ ने बेचा आलीशान लग्जरी अपार्टमेंट, करोड़ों के प्रॉफिट के साथ हुई बड़ी डील

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की शानदार कैमेस्ट्री

'मंगल रंग' गाने का सबसे बड़ा आकर्षण स्क्रीन पर रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी का आना है। भगवान श्रीराम के रोल में रणबीर की शांत और गंभीर मुद्रा दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है, वहीं माता सीता के रूप में साई पल्लवी की सादगी और शालीनता हर किसी का दिल जीत रही है।

दोनों कलाकारों के बीच के हाव-भाव और उनकी आंखें बिना किसी डायलॉग के बहुत कुछ कह जाती हैं। यह ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री उस प्रेम को बयां करती है जिसके बारे में सदियों से कहानियां कही जाती रही हैं।

म्यूजिक और विजुअल्स ने बढ़ाई लोगों की उत्सुकता

फिल्म रामायण के गाने के बोल जितने सुनने में अच्छे लगते है, उतनी ही बेहतरीन इसकी सिनेमैटोग्राफी भी है। लाइटिंग और नेचुरल सीन का ऐसा तालमेल बिठाया गया है कि दर्शक स्क्रीन से अपनी नजरें नहीं हटा पाते। हर एक सीन में भारतीय संस्कृति की महक साफ महसूस की जा सकती है। इस गाने के आने के बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और अधिक बढ़ गई हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com