फायरिंग की सनसनी के बीच टाइगर श्रॉफ ने बेचा आलीशान लग्जरी अपार्टमेंट, करोड़ों के प्रॉफिट के साथ हुई बड़ी डील

Tiger Shroff Property Deal: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के खार वेस्ट इलाके में स्थित अपना एक लग्जरी अपार्टमेंट 9 करोड़ रुपये में बेच दिया है।
Tiger Shroff Property Deal
टाइगर श्रॉफ(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • टाइगर श्रॉफ ने कथित तौर पर अपना लग्जरी अपार्टमेंट 9 करोड़ रुपये में बेचा।

  • प्रॉपर्टी डील से एक्टर को करोड़ों रुपये का मुनाफा मिलने की खबर है।

  • रिपोर्ट के मुताबिक, फायरिंग की घटना के 4 दिन बाद अपार्टमेंट की डील रजिस्टर हुई।

Tiger Shroff Apartment Sale: फिल्मी दुनिया के जाने-माने एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्मों के अलावा एक बड़ी प्रापर्टी डील को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। एक्टर ने मुंबई के पॉश इलाके खार वेस्ट में अपना एक कीमती अपार्टमेंट 9 करोड़ रुपये में बेच दिया है।

यह खास डील उस समय हुई है जब हाल ही में उनके जुहू स्थित आवास के पास फायरिंग की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी। इस घटना के ठीक कुछ ही दिनों बाद इस प्रापर्टी के पेपर रजिस्टर किए जाने के बाद से गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, रियल एस्टेट के जानकारों का मानना है कि यह एक्टर के इंवेस्टमेंट का एक हिस्सा है, जिसे उन्होंने मुनाफे के तहत बेचा है।

लगभग 8 साल पहले खरीदी गई थी यह प्रॉपर्टी

खबरों के अनुसार टाइगर श्रॉफ ने इस रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी को करीब 8 साल पहले अपने इंवेस्टमेंट के तौर पर खरीदी थी। मुंबई के सबसे महंगे और फेमस इलाकों में शुमार खार वेस्ट में स्थित इस फ्लैट की कीमत समय के साथ काफी बढ़ चुकी थी।

जब इस सौदे के दस्तावेज सार्वजनिक हुए, तो यह बात सामने आई कि टाइगर श्रॉफ ने इसे 9 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर बेचा है। इतने सालों में इस प्रापर्टी की वैल्यू में आया उछाल यह साबित करता है कि मुंबई के रियल एस्टेट बाजार में इस तरह के इंवेस्टमेंट कलाकारों के लिए कितने फायदेमंद साबित होते हैं।

जुहू में हुई फायरिंग की घटना के फौरन बाद डील

इस प्रापर्टी डील के समय ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है, क्योंकि यह ठीक उस समय रजिस्टर हुई जब टाइगर श्रॉफ के जुहू स्थित घर के पास सिक्योरिटी से जुड़ी एक गंभीर घटना घटी थी। कुछ दिन पहले ही इलाके में हुई फायरिंग की घटना में एक्टर बाल-बाल बच गए थे, जिससे उनके परिवार और फैंस के बीच चिंता का माहौल बन गया था।

हालांकि, प्रापर्टी एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह रियल एस्टेट का एक सामान्य बिजनेस ट्रांजैक्शन है जिसे तय समय के मुताबिक पूरा किया गया है, लेकिन इसका समय लोगों के बीच चर्चा का विषय जरूर बन गया है।

Tiger Shroff Property Deal
पहले दलेर मेहंदी, अब शिल्पा राव के कॉन्सर्ट में विवाद, नेशनल अवॉर्ड विनर सिंगर ने बयां किया दर्द

पिछले कुछ समय में किए गए बड़ी प्रापर्टी डील

यह कोई पहला मौका नहीं है जब टाइगर श्रॉफ ने अपनी किसी प्रॉपर्टी को इस तरह से बेचा हो। पिछले लगभग 1 साल के अंदर एक्टर द्वारा किए गए प्रापर्टी भुगतानों और बिक्री पर नजर डालें तो यह उनकी तीसरी बड़ी डील है। इससे पहले भी उन्होंने मुंबई के अलग-अलग इलाकों में अपनी संपत्तियों का प्रबंधन और लेन-देन किया है।

बता दें कि हाल ही में हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थी। जिसके बाद इस मामले में मुंबई पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की और मामले की जांच अभी भी गहनता से कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com