Ramayana Look Controversy: रामायण के मॉडर्न लुक पर क्यों मचा विवाद? डिजाइनर्स ने बताया इसके पीछे की असली वजह

Sai Pallavi Ramayana Look: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के टीजर और झलकियों के सामने आने के बाद किरदारों की वेशभूषा को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग पर पोशाक डिजाइनरों ने अपनी चुप्पी तोड़ी।
Ramayana Look Controversy
साई पल्लवी और लारा दत्ता (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Lara Dutta Ramayana look: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ अपनी ऐलान के समय से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म से जुड़े कलाकारों के लुक और वेशभूषा की पहली झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हालांकि, सोशल मीडिया पर दर्शकों के एक बड़े वर्ग ने माता सीता बनीं साई पल्लवी और कैकेयी का किरदार निभा रहीं लारा दत्ता के लुक पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। कई लोगों ने ड्रेस के डिजाइन, कपड़े के चयन और रंगों पर सख्त आपत्ति जताई। अब इस पूरे विवाद और आलोचनाओं पर फिल्म के कॉस्ट्यूम डिजाइनरों ने सामने आकर अपनी सफाई पेश की है और अपनी डिजाइनिंग के पीछे का तर्क सामने रखा है।

फिल्म के कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट से जुड़े मुख्य डिजाइनरों ने ट्रोल्स और आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि किसी भी पौराणिक कथा पर काम करना बेहद जिम्मेदारी का काम होता है। उन्होंने साफ किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें और क्लिप्स आखिरी परिणाम नहीं हैं। सिनेमाई पर्दे पर जब पात्र रोशनी और विजुअल इफेक्ट्स के साथ दिखाई देंगे, तो उनका रूप पूरी तरह से अलग नजर आएगा। उनका कहना है कि आधी-अधूरी तस्वीरों के आधार पर पूरी फिल्म के स्तर और मेहनत का आकलन करना पूरी तरह से अनुचित है।

माता सीता और कैकेयी के लुक पर दी सफाई

साई पल्लवी के निभाए जा रहे माता सीता के रोल के कपड़ों पर उठी उंगलियों का जवाब देते हुए डिजाइनरों ने कहा कि उनकी वेशभूषा में सादगी और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा गया है। त्रेतायुग की कहानी और संस्कृति को ध्यान में रखते हुए ही प्राकृतिक धागों और पार पारंपरिक वस्त्रों का चयन किया गया है।

वहीं लारा दत्ता के रानी कैकेयी वाले शाही लुक को लेकर उन्होंने बताया कि राजसी वैभव, अभिजात्य और उस दौर के शाही ठाठ-बाठ को दिखाने के लिए गहरे रंगों और समृद्ध कढ़ाई का प्रयोग किया गया है, जो उस युग के राजघराने की मर्यादा के बिल्कुल अनुकूल है।

रिसर्च और ऐतिहासिक साक्ष्यों का दिया हवाला

डिजाइनरों ने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म में इस्तेमाल की गई हर एक पोशाक हवा में तैयार नहीं की गई है। इसके पीछे महीनों की कड़ी रिसर्च, प्राचीन ग्रंथों के अध्ययन और मूर्तिकला के ऐतिहासिक साक्ष्यों का विश्लेषण शामिल है।

टीम ने इंडियन हिस्ट्री के जानकारों और सांस्कृतिक विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद ही कपड़ों का ताना-बाना बुना है। उन्होंने फैंस से अपील की है कि वे थोड़ा धैर्य रखें और पूरी फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के बाद ही अपनी कोई राय कायम करें, क्योंकि उनकी टीम ने पूरी निष्ठा और सम्मान के साथ काम किया है।

Ramayana Look Controversy
मेरी शक्ल का इस्तेमाल मत करो… डीपफेक विवाद पर मृणाल ठाकुर का कड़ा रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

भव्य स्तर पर हो रहा है फिल्म का निर्माण

फिल्म ‘रामायण’ भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि यश रावण का किरदार निभा रहे हैं। इतने बड़े पैमाने पर बन रही फिल्म से दर्शकों की अपेक्षाएं भी काफी ज्यादा हैं।

यही वजह है कि फिल्म ‘रामायण’ के हर एक पहलू पर दर्शकों की पैनी नजर बनी हुई है। फिल्म मेकर्स का विश्वास है कि जब दर्शक पूरे सिनेमाई अनुभव के साथ ‘रामायण’ को सिनेमाघरों में देखेंगे, तो उनके मन की सारी शंकाएं और शिकायतें खुद-ब-खुद दूर हो जाएंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com