रवीना ने अपने अभिनय के अलग-अलग रंग दिखाने के लिए गंभीर विषयों पर आधारित फिल्मों में भी काम किया। साल 2001 में आई फिल्म 'दमन: अ विक्टिम ऑफ मैरिटल वायलेंस' में उन्होंने दुर्गा नाम की महिला का किरदार निभाया, जो घरेलू हिंसा का सामना करती है। इस संवेदनशील भूमिका में उनके अभिनय को खूब सराहना मिली और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।(सौ. डिजाइन फोटो)